BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 23 जून, 2006 को 17:26 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ट्यूनीशिया को हराकर यूक्रेन दूसरे दौर में
 
यूक्रेन-ट्यूनीशिया मैच
शेवचेन्को ने पेनल्टी शॉट पर गोल किया
आंद्रेय शेवचेन्को के पेनल्टी शॉट पर हुए गोल की बदौलत पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही यूक्रेन की टीम ने ट्यूनीशिया को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है.

ग्रुप एच के आख़िरी ग्रुप मुक़ाबले में यूक्रेन ने 71वें मिनट में हुए इस गोल की बदौलत ट्यूनीशिया को 1-0 में हरा दिया और नॉक ऑउट राउंड में जगह बनाई.

यूक्रेन और ट्यूनीशिया के इस मैच पर भी विवाद की छाया रही. यूक्रेन को 70वें मिनट पर दिए पेनल्टी पर भी विवाद उठा.

इससे पहले यूक्रेन के खिलाड़ी आंद्रेय वोरोनिन के हैंडबॉल को रेफ़री ने नज़रअंदाज़ कर दिया. ये दोनों निर्णय 2004 के अफ़्रीकी कप चैम्पियन ट्यूनीशिया के ख़िलाफ़ गए और दूसरे दौर में पहुँचने की उनकी उम्मीद जाती रही.

झटका

मैच के दौरान ट्यूनीशिया को उस समय बड़ा झटका लगा जब स्ट्राइकर ज़ायेद जाज़िरी को हाफ़ टाइम के ठीक पहले दूसरा पीला कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया.

काफ़ी रक्षात्मक खेल खेला दोनों टीमों ने

मैच में दोनों टीमों ने बहुत ही रक्षात्मक खेल दिखाया और मैच में रोमांच के बहुत कम अवसर आए. मैच के 20वें मिनट में यूक्रेन को गोल करने का एक अच्छा मौक़ा मिला.

एंतोलिय टिमोसचूक ने ट्यूनीशिया के डिफ़ेंडर को चकमा देकर शेवचेन्को को पास देने की कोशिश की लेकिन ट्यूनीशिया के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया.

दूसरे हाफ़ में सिर्फ़ 10 खिलाड़ियों के बल पर ट्यूनीशिया ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. ट्यूनीशिया को एक अच्छा मौक़ा भी मिला. लेकिन यूक्रेन के स्ट्राइकर वोरोनिन के हाथ से लगती हुई गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गई.

रेफ़री ने इस पर पेनल्टी नहीं बल्कि कॉर्नर दिया और ट्यूनीशिया इस पर कोई लाभ नहीं उठा पाया. इसके कुछ ही समय बाद शेवचेन्को गेंद लेकर ट्यूनीशिया के गोल की ओर बढ़े.

लेकिन ट्यूनीशिया के डिफ़ेंडर करीम से उलझ गए. रेफ़री ने पेनल्टी दिया और शेवचेन्को ने ये मौक़ा नहीं गँवाया और गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

 
 
यूक्रेन और ट्यूनीशिया
यूक्रेन और ट्यूनीशिया के बीच विश्व कप फ़ुटबॉल मैच का वर्चुअल रीप्ले देखिए.
 
 
विश्व कप का इतिहास
1930 से शुरू हुए फ़ुटबॉल विश्व कप के इतिहास पर बीबीसी हिंदी की नज़र.
 
 
विश्व कपकुछ बेहतरीन मैच
अब तक विश्व कप में हुए कुछ बेहतरीन मैचों का लेखाजोखा आपके लिए.
 
 
स्टूटगार्टविश्व कप के कार्यक्रम
जर्मनी में हो रहे विश्व कप फ़ुटबॉल के कार्यक्रमों का लेखाजोखा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>