BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 05 मई, 2006 को 16:08 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
श्रीसंत-रैना को अनुबंध मिले
 
रैना-श्रीसंत
रैना-श्रीसंत को सी श्रेणी में रखा गया है
भारत के क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना और श्रीसंत के नाम देश की केंद्रीय अनुबंध प्रणाली के तहत आने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किए गए हैं.

इन दोनों को सी श्रेणी में रखा गया है.

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सिरीज़ में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत रैना और श्रीसंत को अनुबंध सूची में शामिल किया गया है.

एक दिवसीय सिरीज़ में रैना ने 48 की औसत से 242 रन बनाए जबकि श्रीसंत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ आख़िरी मैच में 55 रन देकर छह विकेट लिए थे.

श्रीसंत ने पीटीआई को बताया कि वे अपने खेल पर काफ़ी काम कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ष 2004 में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अनुबंध प्रणाली को मंज़ूरी दी थी.

वार्षिक अनुबंध वाले खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बाँटा गया है-ग्रुप ए , बी और सी और इन तीनों ग्रुप के लिए अलग-अलग राशि तय की जाती है.

सुरेश रैना और श्रीसंत को सालाना करीब 19 से 20 लाख रूपए मिलेंगे.

इसके अलावा हर टेस्ट मैच और एक दिवसीय मैच के लिए भी दोनों को फ़ीस मिलेगी. उत्पादों के विज्ञापनों के ज़रिए भी दोनों पैसा कमा सकते हैं.

अनुबंध प्रणाली के तहत आने वाले खिलाड़ी

ग्रुप ए: राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, इरफ़ान पठान, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह

ग्रुप बी: युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ़, महेंद्र सिंह धोनी, अजित अगरकर

ग्रुप सी: ज़हीर खान, मुरली कार्तिक, गौतम गंभीर, श्रीसंत, सुरेश रैना

 
 
सुरेश रैनालंबी रेस का घोड़ा
पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल सुरेश रैना को लंबी रेस का घोड़ा मानते हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>