BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 04 अप्रैल, 2006 को 04:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गंभीर की छुट्टी, उथप्पा को मौक़ा
 
गंभीर
गौतम गंभीर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ बाक़ी के चार एक दिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम में सिर्फ़ एक परिवर्तन किया गया है. सलामी बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

20 वर्षीय उथपा को गौतम गंभीर की जगह भारतीय टीम में जगह मिली है. गोवा में इसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने की.

उन्होंने बताया कि यही टीम कश्मीर के भूकंप पीड़ितों के लिए आबूधाबी में पाकिस्तान के विरुद्ध होने वाले दो एक दिवसीय मैचों में भी खेलेगी. ये मैच 18 और 19 अप्रैल को खेले जाएँगे.

रॉबिन उथप्पा ने अंडर-19 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और घरेलू मैचों में अच्छे रन बटोर रहे हैं.

भारत की टीम इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सात एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ में 3-0 से आगे है. सोमवार गोवा में हुए तीसरे वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 49 रनों से मात दी.

भारतीय जीत के हीरो रहे युवराज सिंह जिन्होंने शानदार 103 रन बनाए और मैन ऑफ़ द मैच भी बने.

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा एक दिवसीय मैच कोच्चि में छह अप्रैल को खेला जाएगा. पाँचवाँ मैच गुवाहाटी में नौ अप्रैल को, छठा जमशेदपुर में 12 अप्रैल को और सातवाँ 15 अप्रैल को इंदौर में खेला जाएगा.

भारतीय टीम

राहुल द्रविड़ (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ़, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, इरफ़ान पठान, श्रीसंत, अजित अगरकर, रुद्र प्रताप सिंह, हरभजन सिंह, रमेश पवार, मुनाफ़ पटेल और वेणुगोपाल राव.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>