BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 19 फ़रवरी, 2006 को 23:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
टीम आत्मविश्वास से भरी है: द्रविड़
 
राहुल द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि पाकिस्तान की जीत ने टीम का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा दिया है
भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि पाकिस्तान में मिली जीत के कारण भारतीय टीम इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच में ज़बरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतरेगी.

पाकिस्तान में वनडे सिरीज़ में टीम की 4-1 से शानदार जीत से गदगद भारतीय कप्तान ने कहा, "उम्मीद है कि इस सिरीज़ से मिले आत्मविश्वास के साथ हम कुछ दिनों बाद इंग्लैंड का मुक़ाबला कर रहे होंगे."

पहला टेस्ट मैच एक मार्च को नागपुर में शुरू होगा.

हालाँकि द्रविड़ ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड की टीम अच्छी है और मुक़ाबला ज़बरदस्त होगा.

भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने कहा कि अंतिम टेस्ट मैच और पहले वनडे मैच में मिली हार के बाद टीम के लगातार चार मैच जीतने के पीछे टीम भावना काम कर रही थी.

 सबसे ख़ुशी की बात है कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बिना मैच जीतना.
 
ग्रेग चैपल

चैपल ने कहा, "हम टेस्ट सिरीज़ गँवा कर निराश थे. लेकिन हमने कठिन परिस्थितियों में बढ़िया खेल खेला."

चैपल ने युवा खिलाड़ियों के उत्साह का ख़ास कर ज़िक्र किया.

उन्होंने कहा, "संभवत: एक या दो सेशन में अच्छा नहीं खेलने के कराण पूरी टेस्ट सिरीज़ बिगड़ गई, लेकिन हमने उस बात को पीछे छोड़ दिया."

कप्तान द्रविड़ की तारीफ़ करते हुए चैपल ने कहा, "राहुल द्रविड़ ने आगे बढ़ कर टीम को नेतृत्व प्रदान किया. लेकिन सबसे ख़ुशी की बात है कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बिना मैच जीतना."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>