BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 12 फ़रवरी, 2006 को 12:13 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बाकी मैचों से भी बाहर रहेंगे शोएब अख़्तर
 
शोएब
वनडे सिरीज़ से छुट्टी हुई
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर भारत के ख़िलाफ़ एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ के बाकी मैचों में भी भाग नहीं ले पाएँगे.

टखने की चोट से परेशान शोएब पाँच मैचों की सिरीज़ के पहले दो मैचों में टीम से बाहर रह चुके हैं.

पाकिस्तानी कप्तान इंज़मामुल हक़ ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शोएब वनडे सिरीज़ के बाकी के मैचों से भी बाहर रहेंगे.

इंज़मामुल ने कहा, "डॉक्टरों ने शोएब को चार से छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है."

उन्होंने कहा, "शोएब ने अभ्यास सत्र के दौरान आज कुछ देर तक बॉलिंग की लेकिन वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं."

झटका

पाकिस्तानी कप्तान ने स्वीकार किया कि शोएब अख़्तर की अनुपस्थिति भारत के साथ इस महत्वपूर्ण सिरीज़ में टीम के लिए एक बड़ा झटका है.

 उन्होंने पहले दो मैचों में भी भाग नहीं लिया था. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति से बाकी खिलाड़ियों को ज़्यादा ज़ोर लगाने की प्रेरणा मिलनी चाहिए.
 
इंज़मामुल हक़

हालाँकि थोड़ी उम्मीद व्यक्त करते हुए इंज़माम ने कहा, "उन्होंने पहले दो मैचों में भी भाग नहीं लिया था. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति से बाकी खिलाड़ियों को ज़्यादा ज़ोर लगाने की प्रेरणा मिलनी चाहिए."

उल्लेखनीय है कि शोएब ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की घरेलू सिरीज़ में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

लेकिन उसके बाद भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में वो टखने की चोट से परेशान रहे. वैसे भी तीन में से दो टेस्ट मैच 'बैटिंग पिच' माने जाने वाले मैदानों पर खेले गए थे जिसमें गेंदबाज़ों को कोई ख़ास सफलता नहीं मिली.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>