BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 23 अक्तूबर, 2005 को 19:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
संघर्षपूर्ण मैच में नडाल की ख़िताबी जीत
 
रफ़ैल नडाल
पाँच सेटों की जीत नडाल के लिए कठिन रही
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी स्पेन के रफ़ैल नडाल ने एक संघर्षपूर्ण फ़ाइनल मैच में क्रोएशिया के इवान लुबिचिच को हाकर मैड्रिड मास्टर्स टेनिस का ख़िताब जीत लिया है.

मैच पाँच सेटों तक गया और नडाल शुरू के दो सेट भी हार चुके थे. लेकिन मैच में वापसी करते हुए नडाल ने बाक़ी के तीन सेट जीतकर मैच 3-6, 2-6, 6-3, 6-4, 7-6 (7-3) से जीत लिया.

19 वर्षीय नडाल को अपने घरेलू कोर्ट पर खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे थे लेकिन शुरू में तो यही लगा कि नडाल दर्शकों को निराश कर देंगे.

पहले दोनों सेट जीतकर लुबिचिच ने तो नडाल की उम्मीदों पर पानी ही फेर दिया था. पहला सेट लुबिचिच ने 6-3 से और दूसरा सेट 6-2 से जीता.

निराशा

नडाल समर्थक दर्शक यही सोच रहे थे कि बिग सर्वर नडाल को क्या हो गया है. उनकी निराशा बढ़ती जा रही थी.

 मैच में वापसी की एकमात्र वजह जो मुझे नज़र आती है, वह था मैड्रिड में दर्शकों का अपार समर्थन
 
नडाल

लेकिन ऐसा हुआ नहीं और नडाल ने आख़िरी सेट टाई ब्रेकर में जीतकर 10 हज़ार दर्शकों को अच्छा उपहार दिया.

मैच के बाद नडाल ने माना कि ये मैच काफ़ी संघर्षपूर्ण था. जीत से अभिभूत नज़र आ रहे नडाल ने दर्शकों का आभार जताया और कहा, "मैच में वापसी की एकमात्र वजह जो मुझे नज़र आती है, वह था मैड्रिड में दर्शकों का अपार समर्थन."

इस जीत के साथ नडाल ने इस सत्र में 11 एटीपी ख़िताब जीत लिए हैं और सिर्फ़ नंबर वन खिलाड़ी स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर ही उनसे आगे हैं.

इस साल मास्टर्स सिरीज़ के सभी आठ मुक़ाबलों में इन्हीं दोनों ने ख़िताब जीते हैं. यानी किसी सिरीज़ में नडाल जीते हैं तो किसी सिरीज़ में फ़ेडरर.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>