BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 05 अक्तूबर, 2005 को 00:56 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
रियाल मैड्रिड की कमाई सबसे ज़्यादा
 
डेविड बेकम
डेवड बेकम जैसे नामी खिलाड़ियों के क्लब में आने से उसकी कमाई बढ़ी है
स्पेन का फ़ुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड दुनिया में सबसे अधिक कमाई करनेवाला फ़ुटबॉल क्लब बन गया है.

उसने इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाईटेड के आठ साल पुराने वर्चस्व का अंत कर दिया है.

30 जून की तारीख़ तक रियाल मैड्रिड ने पिछले 12 महीनों में 27 करोड़ 57 लाख यूरो या 33 करोड़ 40 लाख डॉलर की कमाई की.

पिछले साल के मुक़ाबले उसकी कमाई में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

वहीं मैनचेस्टर यूनाईटेड की आमदनी में 2.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है और उसकी कमाई घटकर 29 करोड़ 75 लाख डॉलर रह गई है.

रियाल मैड्रिड अब अपनी कमाई का 42 प्रतिशत अंश विज्ञापनों से कमाता है.

इनमें सिमेंस, एडिडास और पेप्सी जैसी कंपनियों की स्पॉन्सरशिप से मिलनेवाली राशि शामिल है.

जानकारों की राय में रियाल मैड्रिड को डेविड बेकम जैसे बड़े-बड़े खिलाड़ियों को अपने क्लब में शामिल करने की नीति से फ़ायदा हुआ है.

इस कारण कंपनी के नाम वाले कपड़ों और अन्य उत्पादों की बिक्री बढ़ी है.

मैनचेस्टर यूनाईटेड को ये चेतावनी दी गई है कि उसके आगामी वार्षिक नतीजों में मीडिया कवरेज़ से होनेवाली आय में कमी हो सकती है.

वहीं रियाल मैड्रिड की आय 35 करोड़ डॉलर से भी अधिक हो जाने का अनुमान लगाया गया है.

 
 
66माराडोना ने मान लिया
डिएगो माराडोना ने अंततः मान लिया कि 'वो' गोल हाथ से हुआ था.
 
 
66फ़ुटबॉल के जन्म की कहानी
फ़ुटबॉल के जन्म की कहानी दो हज़ार साल से भी पहले से शुरू होती है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>