BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पहले ही दौर में एंडी रॉडिक की छुट्टी
 
मूलर
जाइल्स मूलर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की
अमरीका के एंडी रॉडिक यूएस ओपन टेनिस से बाहर हो गए हैं. लक्ज़ेमबर्ग के जाइल्स मूलर ने प्रतियोगिता का बड़ा उलटफेर करते हुए पहले दौर में ही रॉडिक को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

रॉडिक और मूलर के बीच पहले दौर का यह मैच तो चला तीन सेटों तक ही. लेकिन तीनों सेटों का फ़ैसला टाई ब्रेकर में मूलर के पक्ष में हुआ.

वर्ष 2003 के यूएस ओपन चैम्पियन और इस साल ख़िताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे रॉडिक को अपना पहला यूएस ओपन खेल रहे मूलर ने मात दी.

मूलर ने शानदार सर्विस की और बिग सर्वर माने जाने वाले रॉडिक को उनकी ही शैली में पछाड़ा. मूलर ने पहला सेट टाई ब्रेकर में 7-6 से जीता और टाई ब्रेकर का स्कोर रहा 7-4.

प्रदर्शन

दूसरा सेट भी टाई ब्रेकर में गया और एक बार फिर टाई ब्रेकर में रॉडिक पिछड़ गए और टाई ब्रेकर का स्कोर रहा 10-8.

रॉडिक वर्ष 2003 के यूएस चैम्पियन रहे हैं

तीसरे सेट में भी अपनी सर्विस बचाए रखने की होड़ दोनों खिलाड़ियों में रही और फिर स्कोर 6-6 हुआ और टाई ब्रेकर से निर्णय हुआ.

टाई ब्रेकर में 7-1 से जीत हासिल करने के साथ ही मूलर ने तीसरा सेट भी 7-6 से जीत लिया.

पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन मूलर ने रॉडिक पर जीत हासिल करने के बाद कहा कि उन्होंने बिना किसी तनाव के मैच खेला और यही उनकी जीत की वजह रही.

उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि उन्होंने रॉडिक को कैसे हराया लेकिन उन्होंने इस मैच का भरपूर आनंद उठाया और उनके लिए यह नतीजा अविश्वनीय रहा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>