BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 23 जुलाई, 2005 को 14:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
द्रविड़ की अगुआई में टीम कोलंबो पहुँची
 
भारतीय टीम
राहुल द्रविड़ ने टीम के रवाना होने से पहले बताया कि उन्होंने दौरे के लिए नई रणनीति तैयार की है
नए कप्तान राहुल द्रविड़ की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुँच गई है.

भारत को वहाँ तीन देशों की क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेना है जिसमें तीसरी टीम वेस्टइंडीज़ है.

30 जुलाई को प्रतियोगिता के पहले मैच में भारत और श्रीलंका की टक्कर होगी.

फ़ाइनल नौ अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा.

 खिलाड़ियों को मैच शुरू होने के घंटे भर पहले बताएँगे कि कौन खेल रहा है कौन नहीं
 
राहुल द्रविड़

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में 16 खिलाड़ी चुने गए हैं लेकिन अभी सौरभ गांगुली को लेकर स्थिति अस्पष्ट है.

गांगुली पर छह वन डे मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा है जिसके ख़िलाफ़ भारतीय क्रिकेट बोर्ड की अपील पर फ़ैसला आना बाक़ी है.

रणनीति

टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले चेन्नई में कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने दौरे के लिए एक नई रणनीति तैयार की है लेकिन इस बारे में वे अभी कुछ नहीं बता सकते.

द्रविड़ ने कहा,"हमने एक तरह से अपना मन बना लिया है लेकिन मैं अभी आपको कुछ नहीं बता सकता."

श्रीलंका रवाना होने से पहले चेन्नई में कोच ग्रेग चैपल और कप्तान राहुल द्रविड़

द्रविड़ ने सलामी बल्लेबाज़ी के बारे में पूछे गए सवालों के बारे में भी खुलकर कुछ नहीं बताया.

तेंदुलकर के घायल होने और गांगुली की स्थिति पर संदेह होने के कारण अभी ये पता नहीं है कि प्रतियोगिता में सहवाग के साथ पारी की शुरूआत कौन करेगा.

द्रविड़ ने कहा,"हम खिलाड़ियों को मैच शुरू होने के घंटे भर पहले बताएँगे कि कौन खेल रहा है कौन नहीं."

नियमितता

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच के तौर पर अपने पहले दौरे में जा रहे ग्रेग चैपल ने नियमितता पर बल दिया.

 हमारा लक्ष्य रहेगा कि हम दौरे में एक तरह का खेल दिखाएँ. खिलाड़ियों को हर दिन अपना मूल काम करना होगा
 
ग्रेग चैपल

चैपल ने कहा,"हमारा लक्ष्य रहेगा कि हम दौरे में एक तरह का खेल दिखाएँ. खिलाड़ियों को हर दिन अपना मूल काम करना होगा, और अगर उन्होंने ऐसा किया तो फिर उसका नतीजा भी अच्छा रहेगा."

चैपल ने भारतीय टीम में विभिन्न खिलाड़ियों के चयन पर भी संतोष प्रकट किया.

उन्होंने कहा,"मैं चयन प्रक्रिया से बहुत प्रभावित हूँ, ये बहुत कुछ वैसा ही है जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में होता है".

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के स्तर को देखकर लगता है कि हमने काफ़ी अच्छा काम किया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>