BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सानिया सिनसिनाटी ओपन से बाहर
 
सानिया मिर्ज़ा
सानिया मिर्ज़ा की जीत का सिलसिला टूट गया है
भारत की सानिया मिर्ज़ा सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फ़ाइनल में हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं हैं.

सानिया को जापान की अकीको मोरीगामी ने सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया.

हालांकि सानिया मिर्ज़ा विंबलडन में मोरीगामी को पहले राउंड में हरा चुकी हैं. लेकिन वह यह कमाल नहीं दोहरा पायीं.

मोरिगामी का सेमी फ़ाइनल में मुक़ाबला डेनियला हंटुचोवा से होगा.

इस टूर्नामेंट में अकीको मोरीगामी ने दूसरे दौर के मैच में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की वेरा ज़्योनारेवा को सीधे सेटों में हरा दिया था.

मोरीगामी ने ज़्योनारेवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया था.

सानिया मिर्ज़ा ने दूसरे दौर के मैच में प्यूर्तो रिको की क्रिस्टीना ब्रांडी को मात दी.

एकल मुक़ाबलों में सानिया मिर्ज़ा और क्रिस्टीना ब्रांडी का मैच काफ़ी संघर्षपूर्ण रहा. लेकिन बाज़ी मारी सानिया मिर्ज़ा ने. मिर्ज़ा और ब्रांडी का मैच दो सेटों तक ही गया.

पहला सेट सानिया मिर्ज़ा ने टाई ब्रेकर में 7-6 से जीता. जबकि दूसरे सेट में सानिया ने 7-5 से सेट जीतकर मैच भी जीत लिया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>