BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 04 जुलाई, 2005 को 13:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गांगुली मामले में पुनर्विचार की अपील
 
सौरभ गांगुली
सौरभ पर पहले भी प्रतिबंध लगाया गया था
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से अपील की है कि कप्तान सौरभ गांगुली पर लगे पांच मैचों के प्रतिबंध पर फिर से विचार किया जाए.

अप्रैल महीने में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय गेंदबाज़ों ने धीमी गति से ओवर फेंका था जिसके कारण मैच रेफ़री क्रिस ब्रोड ने गांगुली पर प्रतिबंध लगाया था.

आईसीसी अधिकारियों ने बाद में इस फ़ैसले की पुष्टि कर दी थी.

भारतीय क्रिकेट के प्रमुख रणबीर सिंह महेन्द्रा ने कहा " हमने आईसीसी से निवेदन किया है और आईसीसी इस पर अपनी बात कहे."

सौरभ गांगुली पहले ही पाकिस्तान के ख़िलाफ़ दो मैच में नहीं खेले हैं और अब चार मैचों का प्रतिबंध बाकी है.

आईसीसी के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें बीसीसीआई की अपील मिली है और आने वाले दिनों में इस पर टिप्पणी की जाएगी.

उन्होंने कहा " हमें बीसीसीआई की अपील मिली है कि वो गांगुली के मामले में पुनर्विचार चाहते हैं. हम इस पर बयान देंगे."

इस बीच ग्लेमार्गन काउंटी के लिए खेल रहे गांगुली बेंगलूर जा रहे हैं जहां वो भारतीय खिलाड़ियों के लिए आयोजित हो रहे प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>