BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 25 जून, 2005 को 19:55 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जर्मनी को हराकर ब्राज़ील फ़ाइनल में
 
एड्रियानो
एड्रियानो ने दो गोल किए और एक पेनल्टी हासिल किया
मेजबान जर्मनी को 3-2 से हराकर ब्राज़ील की टीम कन्फ़ेडरेशंस कप फ़ुटबॉल के फ़ाइनल में पहुँच गई है. इस मैच के स्टार रहे ब्राज़ील के एड्रियानो.

इटली के इंटर मिलान से खेलने वाले एड्रियानो ने दो गोल मारे और अपनी टीम के लिए एक पेनल्टी भी हासिल किया.

पेनल्टी पर गोल दाग़ा बार्सिलोना की ओर से खेलने वाले रोनाल्डिनियो ने. पहले हाफ़ में ब्राज़ील ने दो गोल मारे लेकिन दोनों बार जर्मनी ने तुरंत इसे उतार दिया.

पहला गोल 21वें मिनट में हुआ जब एड्रियानो की घूमती फ़्री किक जर्मन खिलाड़ियों से टकराती हुई सीधे गोल में चली गई.

लेकिन दो मिनट बाद ही जर्मनी ने ये गोल उतार दिया. जर्मनी की ओर से कॉर्नर पर ये गोल किया लुकास पोदोल्स्की ने.

पहला हाफ़ ख़त्म होने के दो मिनट पहले एक बार फिर एड्रियानो गेंद लेकर गोल की तरफ़ बढ़े. लेकिन गिरा दिए गए. रेफ़री ने पेनल्टी दिया और बार्सिलोना की ओर से खेलने वाले रोनाल्डिनियो ने कोई ग़लती नहीं की.

लेकिन कुछ देर बाद जर्मनी को भी पेनल्टी मिला और कप्तान माइकल बलाक ने गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया.

दूसरे हाफ़ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के ख़िलाफ़ गोल करने की कई कोशिशें की लेकिन 76वें मिनट में मौक़ा मिला एड्रियानो को और उन्होंने गोल करके ब्राज़ील को 3-2 से जीत दिला दी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>