BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 30 मई, 2005 को 22:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गॉडियो और साफ़िन फ़्रेंच ओपन से बाहर
 
गैस्टन गॉडियो
गॉडियो को पाँच सेटों में मात मिली
मौजूदा फ़्रेंच ओपन चैंपियन अर्जेंटीना के गैस्टन गॉडियो और रूस के मरात साफ़िन फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं.

स्पेन के 20 वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेविड फ़रेरो ने गॉडियो को और स्पेन के टॉमी रोब्रैडो ने साफ़िन को पाँच सेट तक चले रोमांचक मैच में मात दी.

महिलाओं के वर्ग में बेल्जियम की जस्टिन हेना हार्डिन ने एक संघर्षपूर्ण मैच में रूस की स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है.

हार्डिन के अलावा रूस की मारिया शरापोवा और सर्बिया की एना इवानोविच भी क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँच गई हैं.

रोमाचंक मैच

फ़रेरो और रोब्रैडो दोनों ने अपने-अपने मैचों में शानदार वापसी की और मैच में जीत हासिल की. फ़रेरो ने गॉडियो को 2-6, 6-4, 7-6, 5-7, 6-4 से हराया.

मरात साफ़िन संयम नहीं रख पाए

जबकि 15वीं वरीयता प्राप्त रोब्रैडो ने साफ़िन को 7-5, 1-6, 6-1, 4-6, 8-6 से हराया. क़रीब चार घंटे तक चले इस मैच में कभी साफ़िन का पलड़ा भारी दिखा तो कभी रोब्रैडो का.

निर्णायक सेट में साफ़िन ने एक डबल फ़ॉल्ट किया और यह उनके लिए काफ़ी महंगा पड़ा. रोब्रैडो ने संयम से खेलते हुए सेट के साथ-साथ मैच भी जीत लिया.

मैच के बाद निराश दिख रहे साफ़ि ने अपनी प्रतिक्रिया में मैच के नतीजे को 'भाग्य का खेल' बताया. क्वार्टर फ़ाइनल में रोब्रैडो का मुक़ाबला रूस के एक अन्य खिलाड़ी 12वीं वरीयता प्राप्त निकोलाई डेविडेन्को से होगा.

जबकि फ़रेरो अपने देश के ही राफ़ा नाडेल से भिड़ेंगे जिन्होंने फ़्रांस के सेबेस्टिन ग्रोज़्यां को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>