BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 06 मार्च, 2005 को 21:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सैकड़ों पाकिस्तानी दर्शक भारत पहुँचे
 
पहला क्रिकेट टेस्ट आठ मार्च से मोहाली में खेला जाएगा
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज़ के मैच देखने के लिए सैकड़ों पाकिस्तानी दर्शक भारत में पहुँच गए हैं.

झंडे और अपने मनपसंद खिलाड़ियों की तस्वीरें उठाए पाकिस्तानी पुरुष, महिलाएँ और बच्चों ने रविवार को पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया.

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार पाकिस्तानी दर्शक 32 बसों में वागा सीमा से होते हुए चंडीगढ़ पहुँचे.

भारत में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. चंडीगढ़ पहुँचने पर उन्हें गेस्ट हाउस और उन घरों का पता बताया गया जहाँ उन्हें ठहराया जाना है.

माना जा रहा है कि सैंकड़ों अन्य दर्शक सोमवार को पाकिस्तान से भारत पहुँचेंगे.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार पाकिस्तानी दर्शकों के लिए निराशा का कारण ये रहा कि पाकिस्तान से भारत आने वाली समझौता एक्सप्रेस की विशेष सेवा को तकनीकी कारणों से रद्द करना पड़ा.

ये पाकिस्तान क्रिकेट टीम का छह साल बाद भारत का दौरा है. पर्यवेक्षक इसे दोनो देशों के बीच तनाव कम होने का एक संकेत भी मान रहे हैं.

दोनो देशों के बीच तीन टेस्ट और छह वनडे मैच होंगे.

पहला क्रिकेट टेस्ट चंडीगढ़ के पास मोहाली में आठ मार्च को होगा.

 
 
कपिल देवआपकी बात...
भारत के पूर्व हरफ़नमौला क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव से ख़ास बातचीत सुनिए.
 
 
सौरभ गांगुलीदोनों पर होगा दबाव
भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली का कहना है कि दोनों टीमों पर दबाव होगा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>