BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 05 मार्च, 2005 को 01:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
क्रिकेट देखने जाना चाहते हैं मुशर्रफ़
 
मनमोहन सिंह और मुशर्रफ़
मुशर्रफ़ का प्रस्ताव क्रिकेट कूटनीति का हिस्सा माना जा रहा है
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा है कि यदि आमंत्रित किया गया तो वे भारत- पाकिस्तान श्रृंखला के मैच देखना पसंद करेंगे.

राष्ट्रपति मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा,'' मैं सभी खेलों को पसंद करता हूँ और क्रिकेट देखना मुझे पसंद है.''

लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, ''लेकिन मैं कहीं भी बिना निमंत्रण के जाने में विश्वास नहीं करता.''

छह साल बाद पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर है और पाकिस्तानी लोगों की लंबी लाइनें वीज़ा लेने के लिए लगी हैं.

पाकिस्तान के दिवंगत नेता ज़िया उल हक ने 'क्रिकेट कूटनीति' की शुरुआत की थी.

जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण थे तो वे 1987 में जयपुर में मैच देखने आए थे.

क्रिकेट कूटनीति

माना जा रहा है कि परवेज़ मुशर्रफ़ भी उसी का अनुसरण कर रहे हैं.

परवेज़ मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान ऑबज़र्वर अख़बार से बातचीत में कहा,'' यदि न्योता आया तो उस पर विचार किया जा सकता है.''

पिछले साल रावलपिंडी में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले एकदिवसीय मैच को देखने राष्ट्रपति मुशर्रफ़ पहुँचे थे.

पिछले साल भारत का पाकिस्तान दौरा बेहद सफल रहा था.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जलील अब्बास जिलानी ने समाचार एजेंसी रॉयटर से कहा, ''दोनों देशों के बीच खेल संबंधों से रिश्तों में भी सुधार आएगा.''

पाकिस्तान के मौजूदा दौरे में तीन टेस्ट और छह एकदिवसीय मैच शामिल हैं.

मोहाली में 8 मार्च से शुरु हो रहे पहले टेस्ट में लगभग 8 हज़ार पाकिस्तानी खेलप्रेमियों के आने की उम्मीद की जा रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>