BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 02 मार्च, 2005 को 13:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अभ्यास मैच की जगह से असंतुष्ट पाक
 
इंज़मामुल हक़
इंज़मामुल हक़ के नेतृत्व में पाकिस्तानी दल भारत पहुँच चुका है
पाकिस्तान ने भारत के साथ क्रिकेट श्रंखला की शुरुआत से पहले उसके अभ्यास मैच का आयोजन धरमशाला में करने पर चिंता व्यक्त की है.

धरमशाला में मंगलवार को बारिश की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभ्यास नहीं कर पाई.

चिंता इस बात को लेकर भी है कि मौसम विभाग ने वहाँ सप्ताहांत तक बूंदाबांदी और बारिश होने का अनुमान बताया है.

 अगर हमें उसी रास्ते सफ़र करना पडा जिस रास्ते हम धरमशाला आए हैं तो टीम मैच के पहले रविवार को अभ्यास भी नहीं कर पाएगी
 
सलीम अल्ताफ़, मैनेजर

पाकिस्तान टीम के मैनेजर सलीम अल्ताफ़ ने टीम को मोहाली में टेस्ट के लिए ले जाने के रास्ते पर भी चिंता व्यक्त की है.

उन्होंने कहा,"अगर हमें उसी रास्ते सफ़र करना पडा जिस रास्ते हम धरमशाला आए हैं तो टीम मैच के पहले रविवार को अभ्यास भी नहीं कर पाएगी."

पाकिस्तान टीम का कहना है कि उसे धरमशाला पहुंचने के लिए दो जगहों पर हवाई जहाज़ बदलने पड़े थे.

सलीम अल्ताफ़ ने कहा कि अगर वापसी में भी यही रास्ता रहा तो टीम को मोहाली में नेट प्रैक्टिस के लिए केवल एक दिन मिलेगा.

उम्मीद

पाकिस्तान गुरुवार से भारतीय क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश के ख़िलाफ़ तीन दिवसीय मैच खेलने वाला है.

 मौसम पर हमारा कोई बस नहीं. बस उम्मीद की जा सकती है कि मौसम जल्द ही ठीक होगा
 
अनुराग ठाकुर

लेकिन ख़राब मौसम की वजह से पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने होटल के कमरों की खिड़कियों से बूंदाबांदी देखते रह गए.

मगर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कहते हैं,"मौसम पर हमारा कोई बस नहीं. बस उम्मीद की जा सकती है कि मौसम जल्द ही ठीक होगा."

इसी दौरान पाकिस्तान क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष वसीम बारी ने उम्मीद जताई है कि तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर की ग़ैर मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए मोहम्मद समी इस दौरे में अधिक जोश के साथ प्रदर्शन कर पाएंगे.

घुटनों में चोट की वजह से शोएब अख़्तर इस श्रंखला के टेस्ट मैचों में शामिल नहीं हो पाएंगे.

लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि वो एक दिवसीय मैचों के लिए टीम में शामिल हो सकेंगे.

वसीम बारी ने कहा है कि शोएब अख़्तर की ग़ैरमौजूदगी से होने वाले नुकसान को पूरा करने के लिए हर खिलाड़ी को 25 प्रतिशत और बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

1999 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का यह पहला भारत दौरा है और वो पिछले साल पाकिस्तान में हुए मैचों भारत के हाथों हुई हार के बाद हिसाब बराबर करने की कोशिश करेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>