BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 14 फ़रवरी, 2005 को 15:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत पाक के साथ संपर्क में आईसीसी
 

 
 
एहसान मनी
मनी इस समय दिल्ली में है और बीसीसीआई अधिकारियों से मिलने वाले हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का कहना है कि अहमदाबाद में टेस्ट खेले जाने के मुद्दे पर परिषद भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड से संपर्क में है.

भारत और पाकिस्तान के बीच अगले महीने से टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की शृंखला शुरु होने वाली है.

पाकिस्तान ने गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में भारत के ख़िलाफ़ खेलने से इंकार कर दिया है. राज्य में दो साल पहले सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिसमें दो हज़ार लोग मारे गए थे.

बीबीसी से बातचीत में आईसीसी के अध्यक्ष एहसान मानी ने कहा कि परिषद स्थिति पर नज़र रखे हुए है और उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों की क्रिकेट बोर्डों के साथ बातचीत के ज़रिए इसे सुलझा लिया जाएगा.

उन्होंने कहा " हम पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं ताकि इस मुद्दे का समाधान निकाला जा सके. मुझे उम्मीद कि इसे जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा. पिछले साल जब भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया था तो भी ऐसी समस्या हुई थी."

भारत ने कराची और पेशावर में खेलने से इंकार किया था लेकिन मुद्दा सुलझा लिया गया था.

मनी ने कहा " बीसीसीआई को टीवी प्रसारण अधिकारों का मामला भी पहले सुलझा लेना चाहिए था और दौरे के मैचों के बारे में भी. लेकिन कुछ कानूनी अड़चनें थीं."

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष और बोर्ड के अन्य अधिकारियों से बातचीत के लिए दिल्ली पहुंचे मनी ने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय विदेश मंत्री नटवर सिंह की पाकिस्तान यात्रा से वर्तमान स्थिति को सुलझाने में और मदद मिल सकती है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>