BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 08 दिसंबर, 2004 को 19:45 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारतीय क्रिकेट टीम ढाका पहुँची
 
ढाका में सुरक्षा
बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा के लिए सुझाई गई भारतीय दल की सिफ़ारिशों को मान लिया है
बांग्लादेश दौरे के लिए हरी झंडी मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को ढाका पहुँच गई.

कप्तान सौरभ गांगुली के नेतृत्व में 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम कोलकाता से ढाका पहुँची.

ढाका में बांग्लादेश के उच्चाधिकारियों ने भारतीय टीम का स्वागत किया.

ढाका में पहला टेस्ट मैच नौ दिसंबर को खेला जाना था जो अब शुक्रवार यानी 10 दिसंबर से खेला जाएगा.

इस बीच चटगाँव जाकर भारतीय अधिकारी सुरक्षा का जायज़ा लेंगे और वहाँ की स्थिति के बारे में कोई मत बनाएँगे.

ढाका में ज़िया हवाई अड्डे पर सौरभ
ढाका में ज़िया हवाई अड्डे पर सौरभ

तय कार्यक्रम के अनुसार भारत को दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच वहाँ खेलना है लेकिन यह निर्भर करेगा भारतीय सुरक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर.

भारत को बांग्लादेश के साथ तीन एक दिवसीय मैच भी खेलना है. अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार पहला एक दिवसीय मैच चटगाँव में 23 दिसंबर को खेला जाना है.

जबकि 26 और 27 को दूसरा और तीसरा एक दिवसीय मैच ढाका में खेला जाएगा. ये दोनों मैच दिन-रात के होंगे.

एक चरमपंथी गुट की धमकी वाली चिट्ठी के बाद भारतीय दल ने ढाका में सुरक्षा प्रबंधों पर अपनी रिपोर्ट भेजी जिसके बाद ही भारतीय टीम को बांग्लादेश भेजने देने का फ़ैसला किया गया.

इस बारे में जानकारी देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नवतेज सरना ने दिल्ली में कहा था,"भारतीय अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए कई सुझाव दिए जिन्हें बांग्लादेश सरकार ने मान लिया".

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>