BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 21 अक्तूबर, 2004 को 04:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हर्शेल गिब्स के भारत दौरे को लेकर संदेह
 
गिब्स
गिब्स का फ़ॉर्म भी आजकल अच्छा नहीं है
दक्षिण अफ़्रीका के सलामी बल्लेबाज़ हर्शेल गिब्स के अगले महीने भारत दौरे पर आने की कम ही संभावना है.

दरअसल सारा मामला मैच फ़िक्सिंग को लेकर उठा है. हर्शेल गिब्स और निकी बोए ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के सवालों का जवाब तो भेज दिया है.

लेकिन वे नहीं जानते कि भारत पहुँचने पर उनके ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई हो सकती है.

2002 में दिल्ली पुलिस ने दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए, हर्शेल गिब्स, निकी बोए और पीट स्ट्राइडम के ख़िलाफ़ मैच फ़िक्सिंग को लेकर कई मामले दर्ज किए थे.

ये सारा मामला 2000 में दक्षिण अफ़्रीका के भारत दौरे से जुड़ा हुआ था. इस मामले में नया मोड़ उस समय आया जब हैंसी क्रोनिए ने मैच फ़िक्सिंग की बात स्वीकार कर ली.

जाँच के बाद क्रोनिए पर आजीवन पाबंदी लगी तो हर्शेल गिब्स पर सिर्फ़ छह महीने का प्रतिबंध ही लगाया गया. गिब्स ने यह माना था कि उन्होंने नागपुर एक दिवसीय मैच के पहले क्रोनिए की ओर से मैच फ़िक्सिंग का प्रस्ताव स्वीकार किया था.

प्रदर्शन

दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमी प्रांत बोलैंड के कोच पीटर कर्स्टन को यह कहते बताया गया है कि गिब्स भारत दौरे पर नहीं जाएँगे.

कुलिनन को भी तैयार रहने को कहा गया है

30 वर्षीय हर्शेल गिब्स ने अपने देश की ओर से टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट में 9,600 रन स्कोर किए हैं.

लेकिन अभी उनका फ़ॉर्म ख़राब चल रहा है और हाल ही में उन्हें बोलैंड की टीम से भी बाहर कर दिया गया था.

अगले सप्ताह दक्षिण अफ़्रीका के चयनकर्ता भारत दौरे पर जाने वाली टीम का चयन करने वाले हैं.

वरिष्ठ क्रिकेटर और तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके डेरेल कुलिनन को भी तैयार रहने को कहा गया है.

भारत के ख़िलाफ़ ख़ासकर कुलिनन का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने आठ मैचों में क़रीब 53 की औसत से रन बनाए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>