BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 14 अक्तूबर, 2004 को 20:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पोंटिंग तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे
 
रिकी पोंटिंग
पोंटिंग ने अपनी चोट को लेकर निराशा व्यक्त की
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग अंगूठे की चोट के कारण भारत के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे.

विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं. रिकी पोंटिंग पहले ही भारत के ख़िलाफ़ दो टेस्ट मैच से बाहर हो चुके थे.

माना जा रहा है कि उनका चौथे और आख़िरी टेस्ट में भी खेल पाना अभी तय नहीं है. पोंटिंग ने इस पर निराशा व्यक्त की कि उन्हें भारत के ख़िलाफ़ खेलने का मौक़ा नहीं मिल पाया है.

पोंटिंग ने कहा, "मैं निराश हूँ कि मैं अभी तक फ़िट नहीं हो पाया हूँ. अंगूठे की चोट धीरे-धीरे ठीक हो रही है. लेकिन अभी भी यह पूरी तरह ठीक नहीं है."

चोट

इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी के सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच के दौरान पोंटिंग के अंगूठे में चोट लग गई थी.

इस कारण वे ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ भारत नहीं आए और उन्हें ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा.

इस सप्ताह एक बार फिर पोंटिंग डॉक्टर के पास जाएँगे. उसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि तीन नवंबर से मुंबई में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए वे खेल पाएँगे या नहीं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर ट्रेफ़र जेम्स ने कहा कि पोंटिंग का अंगूठा ठीक तो हो रहा है लेकिन वे अभी भी बल्ला ठीक से नहीं पकड़ पा रहे हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 26 अक्तूबर से नागपुर में और चौथा टेस्ट तीन नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा.

पोंटिंग की ग़ैर मौजूदगी में एडम गिलक्रिस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>