BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 26 सितंबर, 2004 को 12:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चीन में हुई फार्मूला वन दौड़
 
रूबेन बैरीकेलो
चीन के पहले रेस में जीते बैरीकेलो
ब्राज़ील के रोमांचक ड्राइवर रुबेन बैरीकेलो ने चीन में पहली बार आयोजित फार्मूला वन दौड़ जीत ली है.

विश्व चैंपियन शूमाकर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और वह दौड़ पूरी नहीं कर सके.

दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहे ब्रिटेन के बार होंडा चालक जेंसन बटन और फिनलैंड के किमी राइकोनेन जबकि तीसरा स्थान पाया मैकलारेन मर्सिडीज ने.

यह प्रतियोगिता चीन में पहली हुई जिसके लिए शंघाई में विशेष तौर पर ट्रैक और स्टेडियम बनाया गया था जिसमें दो लाख लोग बैठ सकते हैं.

स्टेडियम में यह दौड़ देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी लेकिन कहा जा रहा है कि अधिकतर टिकटें कंपनियों को दे दी गयी थीं.

स्टेडियम के बाहर टिकटों की बिक्री कालाबाज़ारी भी जम कर हो रही थी.

जिन लोगों को स्टेडियम में जाने का मौक़ा नहीं मिला उन्होंने टेलीविज़न पर इस रोमांच का आनंद लिया.

प्रतियोगिता ख़त्म होने के बाद शहर में यातायात जाम हो गया था जिससे यह नज़र आया कि फार्मूला वन प्रतियोगिता चीन में काफी लोकप्रिय हो रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>