BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 21 अगस्त, 2004 को 06:13 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी: सुनील दत्त
 
प्रतिमा कुमारी
प्रतिमा ने कहा कि पीठ में दर्द होने के बाद उन्हें दर्जनों इंजेक्शन दिए गए
एथेंस ओलंपिक में दो भारतीय खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाएँ लेने के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद खेल मंत्री सुनील दत्त का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

खेल मंत्री दत्त ने कहा कि वह इसकी ज़िम्मेदारी तय करने से पहले अधिकारियों के भारत लौटने का इंतज़ार करेंगे.

उन्होंने कहा, "एक चीज़ तो तय है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी."

प्रतिमा कुमारी और सानामाचा चानू पहली ऐसी भारतीय खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में प्रतिबंधित दवाएँ लेने की दोषी पाई गई हों.

चानू को तो खेल से बाहर कर दिया गया जबकि प्रतिमा कुमारी अभी निलंबित हैं.

सुनील दत्त

प्रतिमा कुमारी पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही थीं जबकि चानू सिडनी ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थीं. प्रतिमा तो खेल शुरू होने से पहले ही परीक्षण में विफल हो गई थीं जबकि चानू 53 किलोग्राम वर्ग में चौथे स्थान पर रहने के बाद विफल हुईं.

वैसे प्रतिमा कुमारी ने इसे पूरे मामले में बेलारूसी कोच तारानेन्को को दोषी ठहराया है.

खेल मंत्री ने कहा कि वह अपना फ़ैसला तब तक नहीं देंगे जब तक वह भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय भारत्तोलन महासंघ के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत नहीं कर लेते.

उन्होंने कहा कि हालाँकि इस घटना के लिए प्रशिक्षकों को दोषी ठहराया जा रहा है मगर वह दोनों पक्षों की बात सुनना चाहते हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>