BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 18 अगस्त, 2004 को 15:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मुक़ाबला पूरा भी नहीं कर पाईं मल्लेश्वरी
 
मल्लेश्वरी
मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक में काँस्य जीता था
सिडनी ओलंपिक में भारत की ओर से काँस्य पदक जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी एथेंस ओलंपिक में नाकाम रहीं.

भारोत्तोलन के 63 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले रहीं मल्लेश्वरी पीठ में दर्द के कारण मुक़ाबला पूरा भी नहीं कर पाईं.

मल्लेश्वरी ने स्नैच राउंड में 100 किलोग्राम भार उठाने पहुँची ज़रूर लेकिन सिर्फ़ भार छूकर ही वापस लौट गईं.

भारतीय ओलंपिक दल के अधिकारियों के अनुसार मुक़ाबला शुरू होने से पहले ही मल्लेश्वरी की पीठ में तेज़ दर्द उठ गया था.

डॉक्टरों की सलाह पर ही उन्होंने वज़न उठाने की फिर कोशिश नहीं की. प्रतिमा कुमारी के बारे में ओलंपिक दल के अधिकारियों का कहना है कि उनकी पीठ में भी तीन दिन पहले से ही दर्द था.

और पहले ही उनके बारे में यह तय हो गया था कि वे मुक़ाबले में उतरेंगी ही नहीं.

मल्लेश्वरी सिडनी ओलंपिक में 69 किलोग्राम वर्ग में शामिल हुई थीं और उन्होंने काँस्य पदक जीता था.

इस बार भारतीय ओलंपिक दल में उन्हें भारोत्तोलन फ़ेडरेशन के कोटे पर शामिल किया गया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>