BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
आईओसी ने स्लावकॉफ़ को निलंबित किया
 
स्लावकोफ़
बीबीसी के पैनोरामा कार्यक्रम के लिए स्लावकोफ़ की बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया था
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति(आईओसी) के सदस्य इवान स्लावकॉफ़ को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने समिति सदस्यों के रिश्वत लेने के लिए तैयार होने की बात की थी.

बीबीसी के पैनोरामा कार्यक्रम के लिए गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई बातचीत में उनकी यह स्वीकारोक्ति सामने आई थी.

बुल्गारियाई स्लावकॉफ़ ने कहा था कि 2012 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी देने के बदले ओलंपिक समिति के सदस्य रिश्वत लेने को तैयार हैं.

आईओसी के अध्यक्ष ज्याक़ रॉगे ने एथेंस में कार्यकारी बोर्ड की बैठक में स्लावकॉफ़ को निलंबित करने का फ़ैसला किया.

रॉगे ने कहा, "मुझे बहुत निराशा हुई है, मुझे ग़ुस्सा आ रहा है."

आईओसी के एक पैनल ने पूर्ण जाँच होने तक स्लावकॉफ़ को निलंबित करने की अनुशंसा की थी.

एथेंस ओलंपिक खेलों के लिए स्लावकॉफ़ का एक्रेडिशन भी रद्द कर दिया गया है.

बीबीसी की फ़िल्म दिखाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि आईओसी सदस्यों के वोटों के लेनदेन की असल कोशिश का पर्दाफाश करने के लिए उन्होंने वो बयान दिया था.

undefined
 मैंने जो कुछ भी कहा वह भ्रष्टाचारियों को फाँसने की नीयत से ही कहा
 
स्लावकॉफ़

स्लावकॉफ़ ने कहा, "मैंने जो कुछ भी कहा वह भ्रष्टाचारियों को फाँसने की नीयत से ही कहा."

बीबीसी की पैनोरामा टीम ने न्यू लंदन वेंचर्स नामक एक काल्पनिक कंपनी के नाम पर उनसे मुलाक़ात कर आग्रह किया था कि वो सदस्यों के वोट दिलाने में मदद करें.

लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए पेरिस, मैड्रिड, न्यूयॉर्क और मॉस्को से मुक़ाबला कर रहा है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>