BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 02 जुलाई, 2004 को 00:59 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
फ़ाइनल में सरीना भिडेंगी शरापोवा से
 
शरापोवा
सत्रह साल की शरापोवा बेपरवाह हो खेलती हैं
विंबलडन महिला एकल फ़ाइनल में लगातार तीसरी बार ख़िताब जीतने का प्रयास कर रही सरीना विलियम्स की टक्कर 17 वर्षीय मारिया शरापोवा से होगी.

सेमीफ़ाइनल मैच में शरापोवा ने 1999 की विंबलडन विजेता लिंडसे डेवनपोर्ट को 2-6, 7-6 और 6-1 से हराया.

साइबेरिया में पैदा हुई और अपनी सत्रह साल की ज़िंदगी का ज़्यादातर समय फ़्लोरिडा, अमरीका में बिताने वाली शरापोवा ने कहा, "विश्वास नहीं होता कि विंबलडन फ़ाइनल खेलने का मेरा सपना इतनी छोटी उम्र में पूरा हो गया है."

तीस साल बाद कोई रूसी खिलाड़ी विंबलडन फ़ाइनल में पहुँची है.

हैट्रिक पर नज़र

सरीना लगातार तीसरी बार ख़िताब जीतने का प्रयास करेंगी

अब शनिवार को शरापोवा की ख़िताबी भिड़ंत पिछले दो वर्षों की चैंपियन अमरीकी सरीना विलियम्स से होगी.

सरीना अच्छे फॉर्म में हैं और उनकी नज़र स्टेफ़ी ग्राफ़ के समान ही विंबलडन की हैट्रिक लगाने की है.

हालांकि सेमीफ़ाइनल में फ़्रांस की एमेली मोरेस्मो को 6-7, 7-5 और 6-4 से हराने में उनके पसीने छूट गए.

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी सरीना ने विंबलडन सेमीफ़ाइनल में एमेली को हराया था.

जीत के बाद सरीना ने बीबीसी को बताया, "फ़ाइनल में पहुँच कर मैं बहुत ख़ुश हूँ क्योंकि ये साल कोई अच्छा नहीं रहा है."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>