BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 13 जून, 2004 को 05:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
फ़्रांस और इंग्लैंड की टक्कर आज
 
इरिक्सन
इरिक्सन को उम्मीद है कि इंग्लैंड की टीम अच्छा खेलेगी
यूरो 2004 के अंतर्गत यूरोपीय फ़ुटबॉल के दो धुरंधर देश इंग्लैंड और फ़्रांस आज आमने-सामने होंगे.

इंग्लैंड के कोच स्वेन गोरान इरिक्सन ने अपने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता की शुरुआत पिछले चैंपियन फ़्रांस को हरा कर करें.

इंग्लैंड टीम के कप्तान डेविक बेकम भी अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं और उन्हें भी उम्मीद है कि उनकी टीम जीत के साथ इस प्रतियोगिता की शुरुआत करेगी.

कोच इरिक्सन ने कहा कि इंग्लैंड टीम के पास प्रतिभा की कमी नहीं और टीम मज़बूत फ़्रांस की टीम को हराने में सक्षम है.

सम्मान

विश्व कप में भी इंग्लैंड टीम के कोच रह चुके इरिक्सन का मानना है कि टीम के तौर पर वे फ़्रांस का सम्मान करते हैं लेकिन उनकी टीम भी किसी से कम नहीं.

फ़्रांस की टीम भी पूरी तरह तैयार है

इंग्लैंड की टीम को उस समय ज़रूर झटका लगा जब रक्षापंक्ति के महत्वपूर्ण खिलाड़ी जॉन टेरी की मांसपेशी में खिंचाव आ गया. अब वे फ़्रांस के ख़िलाफ़ नहीं खेल पाएँगे.

लेकिन आर्सेनल से खेलने वाले सोल कैंपबेल पूरी तरह फ़िट हैं और शायद जॉन टेरी की जगह लेडली किंग को उनके साथ खेलने का मौक़ा मिले.

माइकल ओवेन, रूनी, जिरार्ड जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में इंग्लैंड अच्छे प्रदर्शन का दावा तो कर सकता है लेकिन फ़्रांस की टीम भी उन्हें कम टक्कर नहीं देगी.

फ़्रांस के कप्तान मार्से डिजैली इंग्लैंड के ख़िलाफ़ नहीं खेल पाएँगे. लेकिन टीम में ज़िनेदिन ज़िदान, थियेरी ऑनरी, पैट्रिक विएरा, रॉबर्ट पिरेस जैसे खिलाड़ी किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>