BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 10 जून, 2004 को 06:18 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दिल्ली ओलंपिक मशाल का स्वागत
 
ओलंपिक मशाल
ओलंपिक मशाल छठे चरण में दिल्ली पहुँची है
पूरा वैभव और इतिहास सँजोए ओलंपिक की मशाल चार दशक में पहली बार दिल्ली पहुँची.

एथेंस में इस साल अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए ये मशाल दुनिया भर में घुमाई जा रही है.

मशाल बीजिंग से होकर छठे चरण में दिल्ली पहुँची और उसके बाद मिस्र की राजधानी क़ाहिरा के लिए रवाना हो गई.

गुरूवार को स्थानीय समय अनुसार सुबह 10 बजे ओलंपिक मशाल इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँची.

मशाल एक बोइंग 747 विमान में पहुँची और वो विमान ओलंपिक के रंगों में रंगा था.

आधिकारिक तौर पर भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने मशाल का स्वागत किया.

राजधानी में इस मशाल के स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियाँ की गई थीं और ये मशाल कई नामी हस्तियों के हाथों से होकर गुज़री.

हवाई अड्डे के बाद मशाल को क़ुतुब मीनार ले जाया गया जहाँ से इसे लेकर दौड़ शुरू हुई.

वहाँ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मशाल के आगे की यात्रा के लिए झंडा दिखाया.

इसके बाद मशाल दिल्ली की कई प्रमुख जगहों से होकर गुज़री.

इस यात्रा में बॉलीवुड के भी कई नामी सितारों ने लिया जिनमें ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, बिपाशा बसु, आमिर ख़ान और विवेक ओबरॉय के नाम प्रमुख हैं.

अंजलि भागवत, मिल्खा सिंह, निशानेबाज़ रणधीर सिंह, एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी मशाल को लेकर दौड़ने वालों में शामिल थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>