BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 05 जून, 2004 को 14:46 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मिस्कीना को फ़्रेच ओपन का ख़िताब
 
मिस्कीना
मिस्कीना के लिए फ़ाइनल की जीत आसान रही
रूस की एनेस्तेसिया मिस्कीना ने अपने ही देश की येलेना देमेंतिएवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर फ़्रेंच ओपन में महिला सिंगल्स का ख़िताब जीत लिया है.

मिस्कीना ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने वाली पहली रूसी महिला हैं.

पूरी प्रतियोगिता में अपने दमदार खेल का जौहर दिखाने वाली मिस्कीना के लिए फ़ाइनल की शुरुआत ख़राब हुई.

मिस्कीना ने देमेंतिएवा के ख़िलाफ़ अपना पहला गेम गँवा दिया. लेकिन उसके बाद मिस्कीना ने मुड़कर नहीं देखा और देमेंतिएवा के लिए उनका हर शॉट भारी पड़ रहा था.

देमेंतिएवा की सर्विस ख़ास तौर पर ख़राब रही. इसका अंदाज़ा इसी से मिलता है कि उन्होंने 10 डबल फ़ॉल्ट किए.

निराश किया देमेंतिएवा ने

पहला सेट 6-1 से जीतने के बाद भी मिस्कीना का धारदार खेल जारी रहा तो दूसरी ओर देमेंतिएवा अपनी सर्विस बचाने के लिए जूझती रहीं.

दूसरे सेट में भी मिस्कीना उसी तरह प्रभावशाली थीं. 5-2 पर देमेंतिएवा ने मिस्कीना की सर्विस पर ब्रेक प्वाइंट हासिल तो कर ली लेकिन सर्विस ब्रेक नहीं कर पाईं और दूसरा सेट 6-2 से हार गईं.

मिस्कीना ने पूरे टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाया और वीनस विलियम्स और जेनिफ़र केप्रियाती जैसी अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर किया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>