BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 29 मई, 2004 को 21:59 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाकिस्तान को सेवाएँ देंगे ग्रेग चैपल
 
ग्रेग चैपल
ग्रेग चैपल ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में शुमार होते हैं
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक ग्रेग चैपल पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी सेवाएँ देने को तैयार हो गए हैं.

ग्रेग चैपल पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी, पाकिस्तान ए और पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के सलाहकार होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमीज़ राजा ने बीबीसी को बताया कि ग्रेग चैपल पीसीबी के साथ काम करने को तैयार हो गए हैं.

रमीज़ राजा ने बताया कि ग्रेग चैपल साल में 30 दिन पाकिस्तान आकर राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी और पाकिस्तान ए की टीम की कोचिंग में अपनी भूमिका निभाएँगे.

फ़ायदा

उन्होंने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए भी उनके अनुभव का फ़ायदा उठाया जाएगा.

 ज़रूरत पड़ने पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए भी उनके अनुभव का फ़ायदा उठाया जाएगा
 
रमीज़ राजा

हालाँकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जावेद मियाँदाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बने रहेंगे.

उन्होंने कहा कि ग्रेग चैपल से सलाह-मशविरा करके उनके पाकिस्तान आने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है.

रमीज़ राजा ने कहा कि वे साल में समय-समय पर कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान आते रहेंगे.

55 वर्षीय ग्रेग चैपल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के चंद सफल बल्लेबाज़ों और कप्तानों में शुमार होते हैं.

उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत तो शतक लगाकर की ही अंत भी शतक के साथ ही किया.

ग्रेग चैपल ने 87 टेस्ट में 24 शतकों की मदद से 7110 रन बनाए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>