BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 03 मई, 2004 को 01:02 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
एसी मिलान इटालियन लीग चैंपियन
 
एसी मिलान इटालियन लीग चैंपियन
एसी मिलान ने 17वीं बार ये ख़िताब जीता है
इटली के फ़ुटबॉल क्लब एसी मिलान ने सत्रहवीं बार इटालियन फ़ुटबाल लीग का ख़िताब जीत लिया है.

रविवार को रोमा के ख़िलाफ़ 1-0 से जीत हासिल करने के बाद मिलान को रोमा पर नौ अंकों की अजेय बढ़त हासिल हो गई है. रोमा लीग टेबल में दूसरे नंबर पर है.

इटली के इस प्रतिष्ठित क्लब के अध्यक्ष हैं वहाँ के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी.

पिछले साल की चैंपियंस लीग विजेता एसी मिलान को इस बार इस यूरोपीय प्रतियोगिता के क्वार्टर फ़ाइनल में ही हार कर बाहर हो जाना पड़ा था.

लेकिन इटालियन लीग का ख़िताब जीतना उसके लिए संतोषप्रद हो सकता है.

प्रशंसक सड़कों पर उतर आए

वैसे रोमा के ख़िलाफ़ इस निर्णायक और ज़बरदस्त मुक़ाबले में दर्शकों के ख़राब व्यवहार की भी छाया पड़ी.

दर्शकों ने खिलाड़ियों पर बोतलें और दूसरी चीज़ें फेंकी. स्टेडियम में दोनों क्लबों के समर्थक आपस में भिड़ भी गए और पुलिस के साथ भी उनका टकराव हुआ.

मैच में रेफ़री के फ़ैसले पर भी कुछ विवाद हुआ. लेकिन मैच एसी मिलान के पक्ष में रहा.

मिलान की ओर से एकमात्र गोल किया यूक्रेन के सितारे आंद्रेई सेवचेंको ने जिन्होंने ब्राज़ील के उभरते हुए खिलाड़ी काका के क्रॉस पर हेडर से शानदार गोल किया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>