BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 18 अप्रैल, 2004 को 23:40 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
रुट्टो बने लंदन मैराथन विजेता
 
रुट्टो
रुट्टो ने पिछले साल शिकागो मैराथन जीता था
कीनिया के ईवान्स रुट्टो ने लंदन मैराथन जीत लिया है. उन्होंने यह प्रतिष्ठित दौड़ दो घंटा छह मिनट और 18 सेकेंड में जीती.

रिमझिम बारिश के बीच हुई दौड़ में उन्होंने अपने ही देश के सैम्मी कोरिर को पछाड़ते हुए 26 मील की दूरी पूरी की.

कोरिर मात्र 30 सेकेंड पीछे रहे.

दरअसल 23 मील दौड़ने के बाद फिसलन भरी सड़क पर रुट्टो गिर पड़े. उनके गिरने पर साथ-साथ ही दौड़ रहे कोरिर भी गिर पड़े.

कोरिर ने कहा कि गिरने के कारण ही उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है.

मार्गरेट ओकायो बनी लंदन मैराथन की महिला विजेता

विश्व चैंपियन मोरक्को के जाउद ग़रीब तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने दो घंटा सात मिनट दो सेकेंड का समय लिया.

पिछले साल के विजेता इथोपिया का गज़हेगने एबेरा शुरू के कुछ मील दौड़ने के बाद पैर में दर्द होने के चलते दौड़ से बाहर हट गए.

महिलाओं की दौड़ कीनिया की ही मार्गरेट ओकायो ने दो घंटा 22 मिनट 35 सेकेंड में जीता.

वह इससे पहले न्यूयॉर्क मैराथन भी जीत चुकी हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>