BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 17 अप्रैल, 2004 को 07:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत हॉकी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में
 
प्रभजोत सिंह
प्रभजोत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया
भारत ऑस्ट्रेलिया में चल रही चार देशों की हॉकी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँच गया है.

फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा. भारत ने तीसरे लीग मैच में दक्षिण अफ़्रीका को 6-4 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई.

भारत ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 4-1 से हराया था लेकिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया से टीम 5-0 से बुरी तरह पिट गई थी.

दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ इस महत्वपूर्ण मैच में भारत पहले हाफ़ में 3-2 से पीछे था.

लेकिन दूसरे हाफ़ में भारत ने शानदार खेल दिखाया और मैच 6-4 से जीत लिया.

भारत ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की. 15 मिनट में ही गगन अजित सिंह और अर्जुन हलप्पा ने दो गोल करके भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी.

लेकिन दक्षिण अफ़्रीका ने शानदार वापसी करते हुए एक के बाद एक तीन गोल किए.

इनमें से एक शानदार गोल ग्रेग निकोल का था. ग्रेग निकोल ने दूसरे हाफ़ की शुरुआत भी शानदार अंदाज़ में की.

दूसरा हाफ़

दूसरे हाफ़ के सातवें मिनट में निकोल के गोल की बदौलत स्कोर हो गया 4-2.

दीपक ठाकुर ने दो गोल किए

लेकिन इस मैच में भारत का बेहतरीन खेल तो इसके बाद दिखा. एक के बाद एक चार गोल और चारों एक से बढ़कर एक.

भारत ने तीन फ़ील्ड गोल किए, पहला प्रभजोत सिंह, दूसरा दीपक ठाकुर और तीसरा गगन अजित सिंह ने.

इस मैच में दीपक ठाकुर और गगन अजित सिंह ने दो-दो गोल किए.

भारतीय टीम की जीत से गदगद टीम के कोच राजिंदर सिंह ने खिलाड़ियों की सराहना की.

उन्होंने कहा, "2-4 से पिछड़ने के बाद टीम पर बड़ा दबाव था लेकिन दूसरे हाफ़ में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया."

एक अन्य मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने मलेशिया को 9-0 से रौंद दिया. हाफ़ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 3-0 से आगे थी.

लेकिन हाफ़ टाइम के बाद ऑस्ट्रेलिया ने छह गोल दाग़े.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>