BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 02 अप्रैल, 2004 को 19:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
तीसरे टेस्ट में खेल सकते हैं गांगुली
 
सौरभ गांगुली
गांगुली के आख़िरी टेस्ट में खेलने की उम्मीद है
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरभ गांगुली के पाकिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है.

डॉक्टरों को उम्मीद है कि गांगुली के तीसरे टेस्ट में खेलने की 80 प्रतिशत संभावना है.

गांगुली लाहौर में हुए आख़िरी एक दिवसीय मैच के दौरान घायल हो गए थे. गांगुली उसके बाद मुल्तान में हुए पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए और फिर डॉक्टर से दिखाने के लिए भारत लौटे.

शुक्रवार को कोलकाता के डॉक्टर कल्याण मुखर्जी ने गांगुली की चोट की पड़ताल की.

उन्होंने बताया, "मेरा मानना है कि चोट बहुत ज़्यादा गंभीर नहीं है और वे चार-पाँच दिनों में ठीक हो जाएँगे."

रावलपिंडी में तीसरा और आख़िरी टेस्ट 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है.

जाँच

अभी गांगुली की पीठ का एक और स्कैन किया जाएगा. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें ज़्यादा गंभीर चोट नहीं है.

गांगुली ने पहले लाहौर में ही अपनी पीठ की जाँच कराई थी. उसमें किसी गंभीर चोट की बात नहीं की गई थी.

लेकिन इसके बावजूद गांगुली मुल्तान टेस्ट में नहीं खेल पाए क्योंकि उनका दर्द बना हुआ था.

मुल्तान में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी जिसके बाद उन्होंने कहा, "मैं इस टेस्ट सिरीज़ का हिस्सा बनना चाहता हूँ. पहले वनडे सिरीज़ और फिर टेस्ट जीतना बढ़िया अनुभव है."

दूसरा टेस्ट लाहौर में पाँच अप्रैल से खेला जाएगा. इस मैच में भी राहुल द्रविड़ टीम की कमान संभालेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>