BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 30 मार्च, 2004 को 14:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गांगुली इलाज के लिए भारत आएँगे
 
लाहौर में स्ट्रेचर पर सौरभ गांगुली
लाहौर वन डे में घायल होने के बाद गांगुली को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया
सौरभ गांगुली पाकिस्तान के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल सकेंगे.

गांगुली की पीठ का दर्द अभी भी ठीक नहीं हो सका है और अब वे इलाज के लिए भारत वापस जा रहे हैं.

सौरभ गांगुली की जगह भारतीय टीम में मोहम्मद कैफ़ को रखा जा रहा है.

 भारतीय टीम के फ़िटनेस कोच एंड्र्यू लीपस पिछले कुछ दिनों से गांगुली के साथ मेहनत कर रहे थे मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा
 
रत्नाकर शेट्टी, भारतीय मैनेजर

भारतीय टीम के मैनेजर रत्नाकर शेट्टी ने कहा है कि गांगुली एक अप्रैल को कोलकाता वापस जा रहे हैं जहाँ उनका इलाज होगा.

गांगुली को लाहौर में एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के फ़ाइनल में फ़ील्डिंग करते समय चोट लग गई थी जिसके बाद मुल्तान में पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए.

तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच पाँच अप्रैल से लाहौर में खेला जाना है.

रत्नाकर शेट्टी ने बताया,"भारतीय टीम के फ़िटनेस कोच एंड्र्यू लीपस पिछले कुछ दिनों से गांगुली के साथ मेहनत कर रहे थे मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा".

लेकिन शेट्टी ने कहा कि गांगुली तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकेंगे.

तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 13 अप्रैल से रावलपिंडी में खेला जाएगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>