BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 28 मार्च, 2004 को 10:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत-पाकिस्तान में एक और वनडे सिरीज़
 
इंज़माम और गांगुली
भारत का पाकिस्तान दौरा अभी तक सफल रहा है
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच इस साल छह और एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ खेली जाएगी.

दोनों देशों में तीन-तीन एक दिवसीय मैच आयोजित होंगे. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड इस पर सहमत हो गए हैं.

लेकिन अभी तारीख़ और स्थान का फ़ैसला होना है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमीज़ राजा ने कहा, "भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस साल के आख़िर में छह एक दिवसीय मैचों के लिए सहमति दे दी है."

 भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस साल के आख़िर में छह एक दिवसीय मैचों के लिए सहमति दे दी है
 
रमीज़ राजा

भारतीय टीम सालों बाद इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है और एक दिवसीय सिरीज़ के बाद टेस्ट मैच खेल रही है.

सुरक्षा की दृष्टि से अभी तक भारतीय दौरे को सफल माना जा रहा है.

रमीज़ राजा ने बताया कि पहले भारतीय टीम को मौजूदा पाकिस्तान दौरे पर सात एक दिवसीय मैच खेलने थे लेकिन समय की कमी के कारण इसे कम किया गया.

लेकिन अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है कि भारत पाकिस्तान के साथ छह और एक दिवसीय मैच खेलेगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>