BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 25 फ़रवरी, 2004 को 05:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
क्रिकेट के लिए वीज़ा नियम ढीले किए
 
भारतीय क्रिकेट टीम
पाकिस्तान दौरे पर भारतीय टीम अतिरिक्त दबाव में रहती है
पाकिस्तान ने भारतीय दर्शकों के क्रिकेट प्रेम का सम्मान किया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीरिज़ के लिए उत्साह को देखते हुए पाकिस्तान ने अपने वीज़ा नियम कुछ ढीले कर दिए हैं.

पाकिस्तान ने अपने स्टेडियमों में भारतीय दर्शकों के लिए सीटें रिज़र्व करने का फ़ैसला तो किया ही है, वीज़ा नियमों में भी ढिलाई बरती जा रही है.

पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय न कहा है कि पाँच एक दिवसीय मैचों के लिए भारतीय दर्शकों को 8,250 वीज़ा जारी किए जाएंगे जिसके लिए मौजूदा सख़्त वीज़ा नियमों को कुछ नरम किया गया है.

टेस्ट मैचों के लिए बाद में फ़ैसला किया जाएगा.

टिकट बिक्री

भारतीय दर्शकों से टिकटों के लिए भारी उत्साह पहले ही शुरू हो चुका है जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहली बार इंटरनेट के ज़रिए भी टिकट बेच रहा है.

कोशिश ये है कि इस तरह टिकट ख़रीदकर बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक भी ये मैच देख सकेंगे.

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने इस श्रंखला में भारतीय दर्शकों के लिए स्थान रिज़र्व करने का फ़ैसला किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि भारतीय दर्शकों के लिए सभी स्टेडियमों में सीट क्षमता की क़रीब बीस प्रतिशत सीटें रिज़र्व रखी जाएंगी.

लेकिन सरकार ने यह भी कहा है कि भारतीय दर्शकों को इस दौरे के दौरान पाकिस्तान में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.

उनका दौरा सिर्फ़ मैच देखने तक ही सीमित होगा.

ग़ौरतलब है कि भारतीय टीम दस मार्च को लाहौर पहुँचेगी और 18 अप्रेल को वापस चली जाएगी.

भारत की क्रिकेट टीम ये दौरा क़रीब 14 साल बाद हो रहा है.

इस दौरे में दोनों टीमें पाँच एक दिवसीय मैच और तीन टेस्ट मैच खलेंगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>