BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 17 फ़रवरी, 2004 को 09:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कराची और पेशावर को लेकर आशंकाएँ
 
जगमोहन डालमिया
डालमिया ने कहा कि जो खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाना चाहेंगे उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी
पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लेकर लौटी भारतीय क्रिकेट बोर्ड की टीम ने समझा जाता है कराची और पेशावर में टेस्ट मैच नहीं खेलनी की सिफ़ारिश की है.

इसबीच बोर्ड के प्रमुख जगमोहन डालमिया ने एक बार फिर कहा है कि यदि कोई खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जाना चाहे तो उसे ऐसा करने दिया जाएगा.

बोर्ड के तीन सदस्यीय दल ने पाकिस्तान से लौटने के तुरंत बाद गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की.

हालाँकि दल सरकार को अपनी औपचारिक रिपोर्ट अगले दो दिनों में सौंपेगा.

 कराची और पेशावर में टेस्ट मैच कराए जाने के बारे में हमारी आशंकाएँ हैं क्योंकि वहाँ टीम को सप्ताह-सप्ताह भर रुकना पड़ेगा.
 
अमृत माथुर

दल में बोर्ड के पदाधिकारियों अमृत माथुर और रत्नाकर शेट्टी के अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी यशवर्द्धन आज़ाद शामिल थे.

माथुर ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "अभी कोई फ़ैसला नहीं किया गया है. कराची और पेशावर में टेस्ट मैच कराए जाने के बारे में हमारी आशंकाएँ हैं क्योंकि वहाँ टीम को सप्ताह-सप्ताह भर रुकना पड़ेगा."

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे के कार्यक्रम को शुक्रवार से पहले अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

ज़ोर-ज़बरदस्ती नहीं

उधर बोर्ड प्रमुख जगमोहन डालमिया ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जाने के इच्छुक खिलाड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही है.

 हमारे लिए हर खिलाड़ी महत्वपूर्ण है. अभी के माहौल में कोई यह कहता है कि वह दौरे को लेकर सहज नहीं है, तो हम कहेंगे- ओके, कोई बात नहीं.
 
जगमोहन डालमिया

उन्होंने लंदन में कहा, "हमारे लिए हर खिलाड़ी महत्वपूर्ण है. अभी के माहौल में कोई यह कहता है कि वह दौरे को लेकर सहज नहीं है, तो हम कहेंगे- ओके, कोई बात नहीं."

हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी खिलाड़ी ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना नहीं किया है.

इसबीच भारतीय उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने इन ख़बरों का खंडन किया है कि पाकिस्तान दौरे पर भारतीय टीम के साथ भारतीय सुरक्षाकर्मी भी होंगे.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "कोई सुरक्षा अधिकारी भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान नहीं जाएगा."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>