BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 21 जनवरी, 2004 को 15:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अगासी, रॉडिक और हेना अगले दौर में
ऐंडी रॉडिक
ऐंडी रॉडिक आसानी से तीसरे दौर में पहुँच गए
 

गत विजेता आंद्रे अगासी और पुरुषों के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त एंडी रॉडिक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस प्रतियोगिता में दूसरे दौर के मैच सीधे सेटों में जीत लिए हैं.

उनके अलावा महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त जस्टिन हेना हार्डिन और चौथी वरीयता प्राप्त अमेली मॉरेस्मो भी अगले दौर में पहुँच गए हैं.

उधर पुरुषों के युगल मुक़ाबले में भारत के महेश भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी ने अमरीका के डेविन बोवन और ऑस्ट्रेलिया के ऐश्ले फ़िशर की जोड़ी को हरा दिया.

भूपति और मिर्नी की जोड़ी को 6-3, 4-6, 6-3 से जीत मिली.

अगासी ने चेक गणराज्य के टॉमस बर्दिच को बड़ी ही आसानी से 6-0, 6-2, 6-3 से हराया.

उनका मुक़ाबला अब स्वीडन के थॉमस एंक्विस्ट से होगा.

उधर शीर्ष वरीयता प्राप्त रॉडिक ने बोहदान उलरिच को 6-2, 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया.

इस बीच जस्टिन हार्डिन ने फ़्रांस के कैमिले पिन को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया. हार्डिन ने 2003 में विंबलडन और यूएस ओपन जीता है.

उनके अलावा पाँचवीं वरीयता प्राप्त लिंडसे डेवनपोर्ट ने फ़्रांस की एमेली लोए को 6-3, 3-6, 6-0 से हराया.

ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दिन स्लोवाकिया की डैनिएला हंतुकोवा, रूस की एलीन बोविना और बल्गारिया की मैग्डलीना मलीवा हार गईं.

फ़्रांस के निकोलस एस्कुदे ने रॉबिन सॉदरलिंग को 6-3, 7-6, 6-4 से हराया.

जीतने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में सेबेस्टियन ग्रॉस्ज्याँ ने अमरीका के जेन माइकल गैंबिल को 6-4, 6-3, 6-2 से हराया.

थाईलैंड के पैरादॉर्न श्रीचपन ने फ़्रांस के जेरॉम गॉल्मार्ड को हराया और उधर रूस के मरात साफ़िन ने भी जीत हासिल की.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>