BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 10 दिसंबर, 2003 को 11:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पीसीबी ने दौरे का प्रस्ताव भेजा
द्रविड़ और सईद अनवर
तीन टेस्ट के साथ सात वनडे का भी प्रस्ताव
 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने 26 फरवरी से भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे के कार्यक्रम का प्रस्ताव भेजा है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को भेजे अपने प्रस्ताव में पीसीबी ने तीन टेस्ट और सात एक दिवसीय मैचों की बात कही है.

लेकिन अभी बीसीसीआई ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

कराची में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, "हमने 26 फरवरी और 15 अप्रैल के बीच तीन टेस्ट और सात एक दिवसीय मैचों का प्रस्ताव भेजा है. मैच कहाँ-कहाँ होंगे यह अभी तय नहीं किया गया है."

 

 हमने 26 फरवरी और 15 अप्रैल के बीच तीन टेस्ट और सात एक दिवसीय मैचों का प्रस्ताव भेजा है. मैच कहाँ-कहाँ होंगे यह अभी तय नहीं किया गया है

पीसीबी के एक अधिकारी

 

अधिकारी के अनुसार बीसीसीआई की सहमति मिलने के बाद ही मैच की तारीख़ और स्थान का फ़ैसला किया जाएगा.

लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि की कि कराची और पेशावर में मैच ज़रूर होंगे.

वैसे पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली कई टीमों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इन दोनों जगहों पर मैच खेलने से इनकार कर दिया था.

भारत और पाकिस्तान के बीच आख़िरी बार क्रिकेट टेस्ट मैच भारत में 1999 में हुए थे.

लेकिन भारतीय टीम ने 1989-90 की सिरीज़ के बाद पाकिस्तान जाकर टेस्ट मैच नहीं खेला है.

हालाँकि दोनों देशों के बीच एक दिवसीय मैच बांग्लादेश में एशिया कप और दक्षिण अफ़्रीका में हुए विश्व कप के दौरान हुए थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>