BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 21 नवंबर, 2003 को 03:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारतीय क्रिकेट में एक नई सनसनी
अभिजीत काले
अभिजीत काले का नाम मीडिया में सामने आया है मगर उन्होंने आरोप को ग़लत बताया है
 

भारतीय क्रिकेट जगत में मैचफ़िक्सिंग विवाद की सनसनी के बाद एक नया विवाद सामने आया है.

इस बार आरोप लगे हैं कि प्रथम श्रेणी के मैच खेलनेवाले एक क्रिकेटर ने भारत-ए की टीम में चुने जाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश की.

श्रीलंका-ए की टीम भारत आ रही है जहाँ वह भारत की ए टीम के साथ मैच खेलेगी.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड(बीसीसीआई) संयुक्त सचिव रत्नाकर शेट्टी ने ये दावा किया है कि एक खिलाड़ी ने दो चयनकर्ताओं को रिश्वत देने का प्रयास किया.

 

 एक खिलाड़ी ने भारत-ए टीम में चयन के लिए दो चयनकर्ताओं को रिश्वत देने की पेशकश की

रत्नाकर शेट्टी

 

रत्नाकर शेट्टी ने तो किसी का नाम नहीं लिया मगर मीडिया में इस सिलसिले में महाराष्ट्र के मध्य क्रम के बल्लेबाज़ अभिजीत काले का नाम सामने आया है.

अभिजीत काले ने इस आरोप को ग़लत बताया है.

बीसीसीआई ने बिना किसी का नाम लिए यह पुष्टि की है कि ऐसा मामला सामने आया है.

बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया इस बारे में शुक्रवार को बयान दे रहे हैं.

मामला

 

 मुझे नहीं पता मेरा नाम यहाँ कैसे आया. ये आरोप ग़लत हैं

अभिजीत काले

 

बीसीसीआई अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने रिश्वत के इस मामले की जानकारी दी है.

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया,"एक खिलाड़ी ने भारत-ए टीम में चयन के लिए दो चयनकर्ताओं को रिश्वत देने की पेशकश की."

उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि सारे मामले की जाँच की जाएगी.

रत्नाकर शेट्टी ने कहा,"अगर आरोप सही पाया गया तो इस खिलाड़ी के विरूद्ध कड़े क़दम उठाए जाएँगे".

उधर अभिजीत काले ने इस सिलसिले में अपना नाम उछलने का ज़ोरदार खंडन किया है.

उन्होंने पीटीआई से कहा,"मुझे नहीं पता मेरा नाम यहाँ कैसे आया. ये आरोप ग़लत हैं".

30 वर्षीय काले भारत-ए टीम में नहीं चुने जा सके.

उन्होंने भारत के लिए एक वन डे मैच खेला है.

मगर घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने 24 शतकों के सहारे 6806 रन बनाए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>