BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 15 अक्तूबर, 2003 को 08:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत के विरुद्ध नहीं खेलेंगे लीमैन
 
डैरेन लेहमैन
डैरेन लेहमैन को ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध टेस्ट में खेलने की उम्मीद है

डैरेन लीमैन को भारत जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किया गया है.

टीम को वहाँ एकदिवसीय मैचों की त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेना है.

उन्हें चोट लगी है और उनकी जगह माइकल क्लार्क को टीम में जगह दी गई है.

वैसे शुक्रवार से ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में लीमैन खेलेंगे मगर चोट को देखते हुए उन्हें भारत नहीं भेजा जाएगा.

प्रमुख चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने इस बारे में बताया कि चयनकर्ता लीमैन को भारत भेजकर उनकी चोट को और गंभीर करने का ख़तरा नहीं उठा सकते.

हॉन्स ने इस बारे में एक बयान में कहा, "हमने ये बात मानी है कि एक टेस्ट में शरीर को जितनी मुश्किलें उठानी होंगी वे एकदिवसीय प्रतियोगिता के मुक़ाबले कहीं कम होंगी."

 

 एक टेस्ट में शरीर को जितनी मुश्किलें उठानी होंगी वे एकदिवसीय प्रतियोगिता के मुक़ाबले कहीं कम होगी

ट्रेवर हॉन्स

 

उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े चिकित्सा विशेषज्ञों की राय है कि लेहमैन भले ही एक टेस्ट मैच में खेलने का बोझ सह लें मगर एकदिवसीय क्रिकेट में जो तनाव या मेहनत होगी उसे वह इस स्थिति में नहीं झेल पाएँगे."

तेज़ गेंदबाज़ जैसन गिलेस्पी को तो टीम में जगह दी गई है मगर अभी उन्हें पैर की चोट को देखते हुए एक फ़िटनेस टेस्ट से गुज़रना होगा.

अगर वह भी टीम में शामिल नहीं किए जा सके तो उनकी जगह ब्रैड विलियम्स को मिलेगी.

भारत के अलावा न्यूज़ीलैंड की टीम भी इस श्रृंखला में हिस्सा लेगी.

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के लिए 22 अक्तूबर को रवाना होगी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है-

रिकी पोंटिंग(कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट, माइकल बेवन, एंड्रयू बिकल, नाथन ब्रैकेन, माइकल क्लार्क, जैसन गिलेस्पी, इयान हार्वे, मैथ्यू हेडन, ब्रैड हॉग, ब्रैट ली, जिमी माहेर, डेमियन मार्टिन, एंड्रयू साइमंड्स

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>