विराट कोहली के धमाल से ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिरीज़ बराबर
इमेज स्रोत, Getty Images
विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाज़ी के बूते भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली.
कोहली के 41 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी के दम पर भारत ने सिरीज़ के निर्णायक टी-20 मुक़ाबले में दो गेंद बाक़ी रहते चार विकेट से जीत हासिल की.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 164 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज़्यादा 33 रन सलामी बल्लेबाज़ डिआर्क शार्ट ने बनाए.
कप्तान एरॉन फ़िंच ने 28 और एलेक्स कैरी ने 27 रनों का योगदान दिया.
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत की ओर से क्रुणाल पांड्या सबसे कायमाब गेंदबाज़ रहे, उन्होंने चार ओवरों में 36 रन देकर चार विकेट चटकाए. उन्हें ही मैन ऑफ़ द मैच आंका गया.
जवाब में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत को तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने पहले पांच ओवरों में 62 रन जोड़ दिए.
रोहित शर्मा ने 23 जबकि शिखर धवन ने 41 रनों का योगदान दिया. लोकेश राहुल केवल 14 रन बना सके जबकि ऋषभ पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
इमेज स्रोत, Getty Images
लेकिन विराट कोहली ने इसके बाद दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर टीम इंडिया को आसान सी जीत दिला दी. कोहली के साथ कार्तिक 22 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे.
सिरीज़ के दो मैचों में शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले शिखर धवन को मैन ऑफ़ द सिरीज़ घोषित किया गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है