चुनाव घोषणापत्र
घोषणा पत्र
 
 
 
 
 
 
 
 
घोषणापत्र

घोषणा पत्र

 

चौदहवीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव में हर पार्टी ने वायदों की बौछार कर दी है. पार्टियों ने आम जनता को राम-राज्य के सपने दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर भारतीय जनता पार्टी का असर इसी बात से दिखता है कि इस बार गठबंधन के घोषणा पत्र में अयोध्या के मसले का भी उल्लेख किया गया है.

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस बार 'दृष्टि पत्र' नाम से एक दस्तावेज़ जारी किया है जिसे कमोबेश घोषणापत्र की तरह ही देखा जा रहा है. कांग्रेस ने भाजपा और राजग सरकार के सभी दावों की हवा निकालने की कोशिश की है और अपने कुछ तर्क प्रस्तुत किए हैं. कम्युनिस्ट पार्टियों ने आर्थिक मसले पर अपनी दृष्टि को आगे बढ़ाया है और राजग सरकार की नीतियों की आलोचना की है. उधर बहुजन समाज पार्टी ने कमज़ोर तबकों के लिए कई लुभावने वायदे किए हैं.

आइए नज़र डालें इन प्रमुख पार्टियों के घोषणापत्रों की प्रमुख बातों पर
 
^^ ऊपर चलें चुनाव विशेष के पन्ने पर चलें >>