BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 29 मई, 2008 को 08:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पीसा मीनार का झुकना रुका
 
लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा
लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा को देखने हर साल हज़ारों लोग आते हैं
इटली में ‘लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा’ को वास्तुशिल्प का अदभुत नमूना माना जाता है.

अपने निर्माण के बाद से ही मीनार लगातार नीचे की ओर झुकती रही है और इसी झुकने की वजह से वह दुनिया भर में भी मशहूर रही है.

इस वजह से ख़तरा बना हुआ था कि ये एक दिन गिर जाएगी.

बीबीसी संवाददाता के मुताबिक मीनार पर चल रही एक योजना की सफलता के बाद अब पुष्टि की गई है कि अपने 800 साल के इतिहास में पहली बार मीनार का झुकना रुक गया है.

मीनार का निर्माण शुरू होने के 12 साल बाद ही साफ़ हो गया कि ये टेढ़ी हो रही है.

आज तक बड़े जतन से इस मीनार को गिरने से बचाया जाता रहा है.

पिछले दस साल से एक विशेष परियोजना चल रही थी जिसका मक़सद लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा को स्थायित्व देना था.

इसके तहत टावर के उत्तर से ज़मीन से 70 टन मिट्टी खोदी गई ताकि इसे सीधा खड़ा किया जा सके.

जब ये काम ख़त्म हो गया तो टावर लगातार सीधा खड़ा होता नज़र आने लगा.

सात साल बाद अब ये टावर 48 सेंटीमीटर सीधा हुआ है. इंजीनियरों का कहना है कि पहली बार ये मीनार अब बिल्कुल स्थिर है.

वास्तुशिल्पा का नमूना

जब 20वीं सदी में मीनार का निर्माण चल रहा था तो कामगारों को लगने लगा था कि ये एक तरफ़ झुक रही है.

कामगारों ने इसे ठीक करने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह तैयार होने के बाद भी मीनार थोड़ी सी झुकी हुई ही थी.

बाद में मीनार की नींव में और मीनार के अंदर एक हाईटेक कैमरा लगाया. इससे पता चला है कि लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा का झुकना बंद हो गया है.

इस कार्यक्रम की निगरानी करने वाले अधिकारी कहते हैं कि अगले कम से कम दो सौ साल तक मीनार स्थिर रहनी चाहिए.

दुनिया भर में हज़ारों लोग इस मीनार को देखने के लिए पीसा आते हैं.

कुछ वर्ष पहले मीनार को गिरने के ख़तरे की वजह से बंद कर दिया गया था. 11 साल तक बंद रहने के बाद दिसंबर 2001 में इसे फिर खोल दिया गया था.

पीसा की झुकी हुई मीनार वर्ष 1173 में बननी शुरु हुई थी लेकिन इस मीनार को पूरा करने में 200 साल लगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
डॉलर से नहीं दिखेगा ताजमहल
17 नवंबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
विश्व अजूबे चुनने की उल्टी गिनती
23 जून, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पीसा की झुकी हुई मीनार का रहस्य?
04 अप्रैल, 2006 | पहला पन्ना
पीसा की झुकी मीनार फिर खुली
15 दिसंबरजनवरी, 2001 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>