BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 24 मई, 2008 को 08:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
आर्कटिक के ग्लेशियरों में बड़ी दरार
 

 
 
आर्कटिक
कनाडा के सैनिकों के साथ यात्रा पर गए वैज्ञानिकों ने इस दरार को खोजा है

कनाडा की सेना के साथ आर्कटिक की यात्रा पर गए वैज्ञानिकों का कहना है कि वहाँ बर्फ के विशालकाय हिमखंड तेज़ी से पिघल रहे हैं.

वैज्ञानिकों ने हिमखंडों में नई दरारें खोजी हैं जो 16 किमी से ज़्यादा लंबाई में फैली है. लगभग दो टुकड़ों में बँट चुके ये हिमखंड कभी भी एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं.

इसे जलवायु परिवर्तन का ही नतीजा माना जा रहा है.

वैज्ञानिकों के दल को कनाडा के उत्तरी इलाक़े की सबसे बड़ी आईस सेल्फ़ 'वार्ड हंट' में दरार की यह श्रृंखला दिखी है.

यह विशालकाय हिमखंड इलाक़े में बर्फ़ का सबसे बड़ा टुकड़ा है. इसमें आई बड़ी दरार को जलवायु परिवर्तन के असर के महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

ओंटारियो के ट्रेंट विश्वविद्यालय से जुड़े वैज्ञानिक दल के सदस्य डेरेक म्यूलर कहते हैं, "इन नई दरारों को देखकर मैं तो हक्का-बक्का रह गया."

वे बताते हैं, "इसका मतलब यह है कि आईस शेल्फ़ दरक रही है. ये दिख तो एक साथ रहे हैं लेकिन ये अलग-अलग बह सकते हैं."

बदलते नक्शे

कम हो रहे हैं बर्फ़...
 हमारे पास पिछले साल के मुक़ाबले 23 फ़ीसदी कम समुद्री बर्फ़ है. आईस शेल्वज़ के साथ जो हो रहा है, यह उसी का हिस्सा है
 
डॉ. ल्युक कॉपलैंड, वैज्ञानिक दल के सदस्य

ओत्तावा विश्वविद्यालय के डॉ. ल्युक कॉपलैंड भी इस वैज्ञानिक दल के सदस्य हैं. इनके मुताबिक़ यह दरार आर्कटिक में आ रहे बदलावों के ढर्रे को बयाँ करता है.

वे कहते हैं, "हम ग्लेसियर के घटने से लेकर समुद्री बर्फ के पिघलने के बहुत सारे नाटकीय बदलाव देख रहे हैं."

कॉपलैंड बताते हैं, "हमारे पास पिछले साल के मुक़ाबले 23 फ़ीसदी कम समुद्री बर्फ़ है. आईस शेल्वज़ के साथ जो हो रहा है, यह उसी का हिस्सा है."

जब आईस शेल्वज़ टूटते हैं तो वे समुद्र में बर्फ़ के किसी द्वीप जैसी शक्ल ले लेते हैं. इससे समुद्र का तटीय नक्शा ही बदल जाता है.

पिछले साल बीबीसी की उस टीम में मैं भी था जो डॉ. म्यूलर और डॉ. कॉपलैंड के साथ "आयल्स बर्फ़द्वीप" पर की गई पहली शोध में साथ गए थे.

क्या होगा इस साल?

बर्फ़ में दरार (फ़ाइल फ़ोटो)
आर्कटिक में लगातार हो रहे बदलाव अधिपत्य को लेकर विवादों को न्योता दे रहै हैं

आयल्स बर्फ़द्वीप इतने बड़े क्षेत्र में फैला है जितने बड़े में मैनहट्टन शहर.

उसी समय से यह दो हिस्सों में बँट रहा है. आज की तारीख़ में दोनों ही विशालकाय हिस्से अपनी मूल जगह से 640 किलोमीटर दूर पहुँच चुके हैं.

आर्कटिक में लगातार आ रहे बदलावों के कारण क्षेत्र पर अधिकार को लेकर विवाद पैदा हो रहे हैं.

कनाडा की सेना जिस यात्रा पर गई थी उसे "संप्रभुता गश्ती" का नाम दिया गया.

पिछले साल आर्कटिक में बर्फ़ के पिघलने के रिकॉर्ड के बाद सबकी नज़र इस बात पर टिक गई है कि इस साल गर्मी के मौसम में क्या होता है.

 
 
ग्लेशियर पिघलती बर्फ़
अंटार्कटिक में बर्फ के ग्लेशियर तेज़ी से पिघल रहे हैं.
 
 
उत्तरी ध्रुव उत्तरी ध्रुव पर गर्म हवाएँ
अमरीका की एक रिपोर्ट में उत्तरी ध्रुव पर गर्म हवाओं से हो रहे असर का ज़िक्र है.
 
 
आर्कटिक ग्लेशियर गायब हो सकती है बर्फ
आर्कटिक महासागर में कई जगहों पर बर्फ तेज़ी से पिघल रही है.
 
 
अंटार्कटिका ग्रीन हाउस गैसें बढ़ीं
वायुमंडल में अब ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा लाखों वर्षों में सबसे ज़्यादा है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
आर्कटिक ग्लेशियर का पिघलाव
14 सितंबर, 2006 | विज्ञान
जारी है अंटार्कटिक हिम युग!
04 जनवरी, 2003 | विज्ञान
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>