BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 19 अप्रैल, 2007 को 12:01 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'इस बार सामान्य से कुछ कम बारिश'
 
बारिश
अनुमान है कि इस बार सामान्य के मुकाबले में लगभग 95 प्रतिशत बारिश होगी
भारत के मौसम विभाग ने मानसून से पहले जारी की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस वर्ष मानसून सामान्य से कुछ कम बारिश देकर जाएगा.

गुरुवार को दिल्ली में जारी की गई रिपोर्ट में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है इस वर्ष सामान्य से कुछ कम लगभग 95 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है.

हालांकि इस बारे में अंतिम रिपोर्ट आना अभी बाकी है.

मौसम विभाग ने बताया है कि जून महीने में एक और रिपोर्ट जारी की जाएगी जिसमें ज़्यादा ताज़ा आंकड़े होंगे.

विभाग ने जानकारी दी है कि जून महीने में जारी होने वाली रिपोर्ट में पूरे देश के लिए जुलाई में होने वाली वर्षा के अनुमान पर अलग से विवरण दिया जाएगा.

साथ ही जुलाई से सितंबर के दौरान देश के चार प्रमुख हिस्सों में होने वाली बारिश के अनुमान का विवरण भी जारी किया जाएगा.

मौसम विभाग ने बताया कि अधिक सटीक अनुमानों के लिए इस बार पीपीआर पद्धति का प्रयोग किया गया है. वर्षा के पूर्वानुमान के लिए भारत में इस पद्धति का प्रयोग पहली बार हो रहा है.

पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताते हुए कहा था कि इसका असर बारिश और गर्मी पर भी देखने को मिल सकता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>