BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नासा वैज्ञानिकों को आरंभिक सफलता
 
टक्कर की पहली तस्वीर
डीप इंपैक्ट पर लगे कैमरे ने टक्कर के तीन सेकंड के भीतर ही पहली तस्वीर भेज दी
सौरमंडल के जन्म के बारे में और अधिक जानकारी एकत्र करने के लिए अमरीकी वैज्ञानिकों ने जो गोला दागा था वह पुच्छल तारे से जा टकराया है.

इस सफलता के बाद अमरीकी अंतरिक्ष केंद्र नासा के वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

नासा के वैज्ञानिकों ने रविवार को डीप इंपैक्ट नाम के एक मानवरहित अंतरिक्ष यान से तेल के एक ड्रम या वाशिंग मशीन के आकार का एक प्रोजेक्टाइल, टेम्पल-1 नाम के एक पुच्छल तारे की ओर छोड़ा था.

धरती से 13 करोड़ 30 लाख किलोमीटर दूर टेम्पल-1 से टकराने के समय प्रोजेक्टाइल की गति 37,000 किलोमीटर प्रतिघंटा थी.

जिस समय ये टक्कर हुई उस समय 13 करोड़ 30 लाख किलोमीटर की दूरी से डीप इंपैक्ट यान से तस्वीरें ली गईं.

नासा के अभियान के वैज्ञानिक डॉक्टर डॉन येओमैंस ने कहा,"हमने ठीक उसी जगह निशाना लगाया जहाँ हम चाहते थे. टक्कर हमारी उम्मीद से भी अधिक ज़ोरदार थी और हम जितना सोच रहे थे उससे भी अधिक जानकारी मिली".

उल्लास

 अब हम अंतरिक्ष की नई परतों के बारे में जान सकते हैं. जब हम आँकड़ों की विवेचना करेंगे तो उनसे हमें ब्रह्मांड के विषय में नई दृष्टि मिलेगी
 
चार्ल्स एलाची, वैज्ञानिक

प्रोजेक्टाइल के पुच्छल तारे से टकराने के बाद जैसे ही डीप इंपैक्ट पर लगे कैमरे से तस्वीरें धरती पर पहुँचीं, नासा के कैलिफ़ोर्निया स्थित लेबोरेट्री में लोगों ने तालियाँ बजाईं और एक-दूसरे को गले से लगाया.

पुच्छल तारे से टकराने के बस तीन सेकंड बाद ही पहली तस्वीर मिल गई.

वैज्ञानिक चार्ल्स एलाची ने कहा,"अब हम अंतरिक्ष की नई परतों के बारे में जान सकते हैं. जब हम आँकड़ों की विवेचना करेंगे तो उनसे हमें ब्रह्मांड के विषय में नई दृष्टि मिलेगी".

डीप इंपैक्ट पर लगे कैमरे से मिली तस्वीरें और आँकड़े अभी कई दिन तक धरती पर आएँगे.

इसके बाद वैज्ञानिक कई महीनों तक इन आँकड़ों का अध्ययन करेंगे.

 
 
66वर्ष 2004 की खोजें
मंगल पर पानी के सबूत मिलने को साल की सर्वश्रेष्ठ खोज माना गया है.
 
 
66अंतरिक्ष यान की उड़ान
रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज़ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सकुशल पहुँच गया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>