BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 17 जनवरी, 2004 को 21:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
क्लोन भ्रूण को प्रतिरोपित करने का दावा
डॉ. ज़ावोस ने अपने दावे के समर्थन में सबूत भी दिए हैं
 

अक्सर विवादों में घिरे रहे अमरीका के एक चिकित्सक ने क्लोन किए गए भ्रूण के प्रतिरोपण का दावा किया है.

डॉ. पैनोस ज़ावोस ने शनिवार को लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की.

उन्होंने अपने दावे के संबंध में कुछ ब्योरा तो दिया, लेकिन वह कोई सबूत नहीं पेश कर सके.

ज़ावोस ने कहा कि यह बताना अभी जल्दबाज़ी होगी कि क्या प्रतिरोपित भ्रूण गर्भ के रूप में परिवर्तित हो सका.

उन्होंने कहा कि एक 35वर्षीय महिला के अविकसित अंडाणु में उसके पति की त्वचा की कोशिका को प्रतिरोपित किया गया है.

ज़ावोस ने कहा कि यह प्रयोग हाल ही में हुआ है, लेकिन अमरीका या यूरोप में नहीं.

उन्होंने कहा कि प्रतिरोपण की सफलता की संभावना 30 प्रतिशत है.

ज़ावोस के अनुसार गर्भाधान हुआ या नहीं, यह जानने में दो से तीन सप्ताह लग सकते हैं.

वैज्ञानिक समुदाय ने उनकी निंदा की है.

ब्रिटेन की रॉयल सोसायटी के क्लोनिंग मामलों की समिति अध्यक्ष प्रोफ़ेसर रिचर्ड गार्डनर ने मानव क्लोनिंग के बारे में मौजूद सीमित जानकारी के मद्देनज़र ज़ावोस के प्रयास को ग़ैरज़िम्मेदाराना बताया है.

ब्रितानी नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंटिस्ट के बॉब वार्ड ने ज़ावोस के संवाददाता सम्मेलन को एक सर्कस भर बताया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>