BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 04 जनवरी, 2004 को 15:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मंगल से मिली अनोखी तस्वीरें
नासा के वैज्ञानिक
मंगल से संकेत मिलने पर ख़ुशी की लहर
 

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जो यान मंगल गृह पर भेजा है उसने सफलतापूर्वक वहाँ पहुँचने के बाद तस्वीरें भेजनी शुरू कर दी हैं जो नासा को मिलने भी लगी हैं.

छह पहियों वाले इस रोबोट ने मंगल पर उतरने के कुछ ही घंटे बाद तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया.

छह पहियों वाले इस रोबोट को मंगल पर ले जाने वाले स्पिरिट नामक यान की यात्रा में कुछ महीने पहले बाधा आ गई थी.

अब मंगल ग्रह से प्राप्त होने वाली तस्वीरें में इस यान की वहाँ मौजूदगी भी दिखी जा सकती है.

नासा अधिकारियों का कहना है कि इन तस्वीरों से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर किसी सूखी झील जैसा दृश्य नज़र आ रहा है.

नासा के एक वैज्ञानिक जॉन कलास ने कहा, "तस्वीरें बहुत ही अनोखी हैं."

"तस्वीरें बहुत साफ़ सुथरी हैं, इतनी साफ़ कि यक़ीन नहीं आ रहा. इससे अच्छा तो कुछ और हो ही नहीं सकता."

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या मंगल ग्रह पर कभी पानी रहा है जिससे यह पता चल सके कि वहाँ जीवन संभव है या नहीं.

लंबी यात्रा

यह यान ज़मीन से क़रीब पचास करोड़ किलोमीटर की यात्रा तय करके मंगल पर पहुँचा.

मंगल पर अपना यान उतारने की नासा की तीन में से दो कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं.

इससे पहले ब्रिटेन ने भी मंगल ग्रह के लिए बीगल-2 नाम का एक यान भेजा था लेकिन उसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है.

बीगल-2 को क्रिसमस दिवस यानी 25 दिसंबर को मंगल ग्रह पर उतरना था.

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी अब भी ग़ायब हुए बीगल-2 की तलाश कर रही है और उसका कुछ अता-पता नहीं है.

नासा का दूसरा मंगल यान अपोर्च्यूनिटी इस महीने के आख़िर में वहाँ पहुँचने वाला है.

 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>