BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 13 अक्तूबर, 2003 को 03:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पश्चिमी देशों में योग का बढ़ता कारोबार
 
योग की मुद्रा
योग लोकप्रिय होता जा रहा है

पश्चिमी देशों में योग की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है.

इस पर वहाँ की महिलाएँ भारी धनराशि ख़र्च कर रही हैं.

एक अनुमान के अनुसार योग और ऐसे ही अन्य उपायों पर केवल ब्रिटेन की महिलाएँ हर साल लगभग 67 करोड़ पाउंड की रकम व्यय कर देती हैं.

इसे यहाँ कारोबार की भाषा में 'आध्यात्मिक व्यय' कहा जाता है.

ऐसी महिलाओं को आकर्षित करने के लिए अनेक विज्ञापन आजकल पत्रिकाओं में प्रमुखता से छप रहे हैं.

ऐसा ही एक विज्ञापन एक कपड़े बनानेवाली कंपनी ने बनाया है जिसमें मेडॉना योग की विभिन्न मुद्राओं में नज़र आती हैं.

लोकप्रियता

विशेषज्ञों का कहना है कि देखा जा रहा है कि योग की विभिन्न मुद्राओं का इस्तेमाल सेवाओं और सामान की बिक्री बढ़ाने में किया जा रहा है.

 

 स्वस्थ रहने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है

रिचर्ड हेमंड,विज्ञापन कंपनी के मालिक

 

उनका कहना था कि लेकिन इसके लिए ज़रूरत से ज़्यादा विज्ञापनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में योग को मानसिक तनाव और शारीरिक थकान दूर करने का एक बेहतरीन उपाय माना जाता है.

दुनिया भर में योग के विभिन्न रूपों की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

हाल के वर्षों में योग की लोकप्रियता दुनिया के कोने-कोने तक पहुँच चुकी है और अब यह व्यायाम का सर्वाधिक लोकप्रिय ज़रिया है.

कुछ अध्ययनों से पता चला है कि योगाभ्यास विभिन्न रोगों में फ़ायदेमंद साबित हो सकता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>